अमेरिका में दो लड़ाकू विमान क्रैश,छह लोगों की मौत की आशंका

एयर शो के दौरान हुआ हादसा
अमेरिका में दो लड़ाकू विमान क्रैश,छह लोगों की मौत की आशंका
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में टकराकर क्रैश हो गए और इस हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेक्सास के डलास शहर में एक एयर शो के दौरान हुआ।

अफरातफरी का रहा माहौल

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए। लोग पूरी तरह से सदमे में हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हुआ है। जैसे ही विमान आपस में टकराए तो चारों तरफ अफरातफरी मच गई।

एयर शो के दौरान हादसा

मीडिया खबरों के अनुसार विमान हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर काम शुरु कर दिया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 दोपहर करीब 1.20 बजे टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा एयरशो के दौरान हुआ।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts