PlayBreaking News

TVK चीफ थलापति विजय पर दुखों का पहाड़!पत्नी ने 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में लगाई तलाक याचिका

थलापति विजय ने 33 वर्ष लंबे फिल्मी सफर के बाद 30 जनवरी 2026 को घोषणा की कि वह अभिनय से संन्यास ले रहे हैं और अब पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे। यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भावुक क्षण रहा, क्योंकि तीन दशकों से अधिक समय तक वह तमिल सिनेमा के प्रमुख चेहरों में रहे हैं।
Follow on Google News
पत्नी ने 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में लगाई तलाक याचिका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर और नेता थलापति विजय को अपनी मैरिड लाइफ में जोरदार झटका लगा है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने चेंगलपट्टू स्थित कोर्ट में दाखिल अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय के अन्य व्यक्तियों और कुछ अधिकारियों के साथ संबंधों के कारण उनकी पर्सनल लाइफ गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

    संगीता- आगे इस रिलेशन को नहीं बढ़ा सकती

    याचिका में बेवफाई का आरोप प्रमुख आधार बताया गया है। बताया जा रहा है कि संगीता ने स्पष्ट किया है कि वह अब इस संबंध को आगे जारी नहीं रखना चाहती। मामला सामने आते ही फिल्मी और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां इससे पहले विजय करूर भगदड़ केस को लेकर विवादों से घिरे थे। जहां अब उनकी जिंदगी में एक और मुसीबत ने एंट्री मार ली है।

    सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

    थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम की पहली मुलाकात 1990 के दशक के अंतिम वर्षों में हुई थी। उस समय संगीता ब्रिटेन में रहती थीं और विजय की फिल्मों की प्रशंसक थीं। कहा जाता है कि वह विजय की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चेन्नई पहुंचीं और सेट पर उनसे मिलने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि वह उनकी फिल्मों को नियमित रूप से देखती हैं और उनके काम की सराहना करती हैं।

    यह परिचय धीरे-धीरे मित्रता में बदला। समय के साथ दोनों के बीच निकटता बढ़ी और परिवारों की सहमति से रिश्ता औपचारिक रूप लेता गया। अंततः 25 अगस्त 1999 को दोनों ने विवाह कर लिया। इसके बाद यह जोड़ी लंबे समय तक फिल्मी और सामाजिक आयोजनों में साथ दिखाई देती रही।

    33 साल का पॉलिटिकल करियर

    विजय और संगीता सोर्नालिंगम की पहली मुलाकात 1990 के दशक के अंतिम वर्षों में हुई थी। उस समय संगीता ब्रिटेन में रहती थीं और विजय की फिल्मों की प्रशंसक थीं। कहा जाता है कि वह विजय की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चेन्नई पहुंचीं और सेट पर उनसे मिलने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि वह उनकी फिल्मों को नियमित रूप से देखती हैं और उनके काम की सराहना करती हैं। ह परिचय धीरे-धीरे मित्रता में बदला। समय के साथ दोनों के बीच निकटता बढ़ी और परिवारों की सहमति से रिश्ता औपचारिक रूप लेता गया। अंततः 25 अगस्त 1999 को दोनों ने विवाह कर लिया।

    थलापति विजय ने 33 वर्ष लंबे फिल्मी सफर के बाद 30 जनवरी 2026 को घोषणा की कि वह अभिनय से संन्यास ले रहे हैं और अब पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे। यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भावुक क्षण रहा, क्योंकि तीन दशकों से अधिक समय तक वह तमिल सिनेमा के प्रमुख चेहरों में रहे हैं।

    अंतिम मूवी अब तक नहीं हुई रिलीज

    उनकी अंतिम फिल्म जन नायकन 9 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब तक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी है। फिल्म को अभी सेंसर प्रमाणपत्र नहीं मिला है। र्माताओं ने फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पास प्रस्तुत किया था, किंतु प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। मामला आगे बढ़ते हुए मद्रास हाई कोर्ट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की पुनरीक्षण समिति द्वारा फिल्म की समीक्षा अभी शेष है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts