अभिजीत दीपके की अपील:बोले- सोनम सर अनशन तोड़ दें, हम जारी रखेंगे आंदोलन

अभिजीत दीपके ने अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की। कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखने का आग्रह किया।
बोले- सोनम सर अनशन तोड़ दें, हम जारी रखेंगे आंदोलन
अभिजीत बोले- सोनम सर अनशन तोड़ दें, हम जारी रखेंगे आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे अपना अनशन समाप्त कर दें। दीपके ने भरोसा दिलाया कि आंदोलन किसी भी स्थिति में नहीं रुकेगा और प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती।

Twitter Post

सोनम सर की जान सबसे ज्यादा जरूरी

वीडियो संदेश जारी करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन का 25वां दिन है और लंबे समय तक भोजन न करने से उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि सोनम वांगचुक की सेहत और बिगड़े इसलिए उनसे आग्रह है कि वे अपना अनशन समाप्त कर दें।

अनशन टूटेगा लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा

दीपके ने कहा कि यदि सोनम वांगचुक अनशन खत्म भी कर देते हैं, तब भी कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अन्य मांगों पर फैसला नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ें: Supreme Court NEET Exam: NEET छात्रों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- वीडियो देखने में नहीं है रुचि, समय बर्बाद न करें

समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

अभिजीत दीपके ने सभी समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी तरह की हिंसा या आपत्तिजनक गतिविधि का इसमें कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग गलत नारेबाजी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं उनका इस आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

गांधी और बाबा साहब के रास्ते पर चलेगा आंदोलन

दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने एक बार फिर सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील दोहराई।

ये भी पढ़ें: CJP ने सरकार के सामने रखी नई शर्त: कहा- जंतर-मंतर या कॉमन प्लेस पर ही होगी मीटिंग

मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक

दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मंगलवार को सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें बेहतर इलाज मिलेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts