Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News : तंत्र-मंत्र के शक में कबाड़ व्यवसायी समेत 3 की हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र के संदेह में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदेहियों को गिरफ्तार किया है।
 तंत्र-मंत्र के शक में कबाड़ व्यवसायी समेत 3 की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा। शहर में बुधवार देर रात तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में क्षेत्र के प्रमुख कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू व दुर्ग निवासी नीतीश कुमार शामिल है। तीनों की हत्या गला दबाकर निर्मम हत्या की गई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव की है। मामला तंत्र- मंत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से शहर में सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है।

    Uploaded media

    फार्म हाउस के पास मिले शव

    घटना बरबसपुर के पास स्थित फार्म हाउस में हुई है। प्राथमिक जांच में मृतकों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल तंत्र-मंत्र, पुलिस आपसी विवाद, आर्थिक लेनदेन और जानलेवा हमला—चारों कोणों पर जांच कर रही है। इस मामले में तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस तीनों लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।  

    पुराने कारोबारी थे अशरफ मेमन

    शहर के व्यापारिक समुदाय में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता है, क्योंकि अशरफ मेमन कोरबा के पुराने और प्रतिष्ठित कबाड़ कारोबारियों में से एक माने जाते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे। इसके साथ ही डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल और परिस्थिति जन्य सबूतों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

    लोग दहशत में, तरह-तरह की चर्चाएं

    कोरबा शहर में इस घटना ने सनसनी फैला दी है। लोग दहशत और हैरानी के बीच तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी और दर्दनाक घटना की परतें खोलने में जुटी है। घटना के बाद परिजन मृतकों के शव को लेकर न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts