Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं जा सकते उन्हें घर जाकर लगाया जाएगा कोरोना का टीका

सरकार ने कहा- दूसरी लहर अब तक थमी नहीं लेकिन कम हो रहे मरीज
नई दिल्ली। सरकार ने तय किया है कि जो लोग कोरोना के टीके लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर नहीं जा सकते हैं उन्हें घर जाकर टीका लगवाया जाएगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति देने के साथ गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। डॉक्टर पॉल ने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास इंतजाम करें।

वैक्सीनेशन से कम हो रहे मरीज :

देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या कम हो रही है। सरकार के अनुसार वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में 31 हजार नए संक्रमित मिले हैं। मरीजों की संख्या में कमी के बाद भी सरकार का कहना है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। जिस तेजी से मरीजों की संख्या में कमी होनी चाहिए वो नहीं हो रही है। अभी भी सबसे ज्यादा मरीज केरल और महाराष्ट्र से मिल रहे हैं। इस समय देश में कोरोना के 3 लाख एक्टिव केस हैं। इनमें 1 लाख से ज्यादा केरल में और 40 हजार से ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 3% से कम है,  रिकवरी रेट 97.8 फीसदी हो गया है। देश में 18 साल से ज्यादा की आबादी के दो-तिहाई हिस्से को कोरोना का कम से कम एक टीका लग चुका है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts