गोल्डन टेंपल में युवक ने की बेअदबी की कोशिश; दरबार साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंचा, कथित तौर पर लोगों ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
युवक ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश। युवक ने मंदिर में सचखंड साहिब के अंदर बने जंगले को पार कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंचा। युवक ने वहां रखी तलवार भी उठा ली थी। वहां मौजूद सेवादारों ने युवक को पकड़ लिया। मंदिर में मौजूद लोगों ने ही युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मंदिर में मौजूद लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी([/caption]
मंदिर में यह घटना शाम को पाठ के समय हुई
जानकारी के अनुसार स्वर्ण मंदिर में सचखंड साहिब के अंदर शनिवार शाम करीब 6 बजे रहरास (शाम को किया जाने वाला पाठ) चल रहा था। रोजाना की तरह संगत यहां माथा टेकने के लिए पहुंच रही थी। सचखंड साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे जंगला बना हुआ है और उसके अंदर सिर्फ पाठी बैठकर पाठ करते हैं। युवक अपनी बारी आने पर सचखंड साहिब के अंदर पहुंचा और अचानक जंगले को पार करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब की ओर बढ़ा। उसके ऐसा करते ही वहां सेवादारों ने तुरंत ही उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रखी तलवार उठाने का प्रयास किया। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि युवक गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष रखे फूल उठाने की कोशिश कर रहा था। [caption id="attachment_13359" align="aligncenter" width="600"]
मंदिर में मौजूद लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी([/caption]












