
Aaj ka Rashifal। आज 30 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार है। चतुर्थी तिथि रात 09:22 बजे तक रहेगी। इस दौरान पुनर्वसु नक्षत्र रात 09:29 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।
मेष राशि
(Aries)
शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी
लकी नंबर – 7
आज आप नए कार्य शुरू करने की प्रेरणा गणेशजी से प्राप्त कर सकेंगे, परंतु आपके विचार स्पष्ट न होने से उलझन बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय में स्पर्धा का अनुभव होगा। लघु प्रवास होने की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। उसमें लाभ होगा। स्त्रियों को बोलने पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।
वृषभ राशि
(Taurus)
शुभ रंग – सिल्वर और सफेद
लकी नंबर – 4
गणेशजी कहते हैं कि उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्त्वपूर्ण अवसर खोएगें। नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है। अपनी वाकपटुता से आप किसी को आकर्षित कर सकेंगे। आपके परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा। वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन राशि
(Gemini)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 8
आज आप उत्साहित और स्फूर्ति का अनुभव कर सकेगें। आज अच्छे कपड़े और आभूषण पहनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे- सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे। वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपको खर्च पर काबू रखना होगा। गणेशजी कहते हैं कि नकारात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें।
कर्क राशि
(Cancer)
शुभ रंग – काला और नीला
लकी नंबर – 6
परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है और उसके कारण मन में भय रहेगा। उलझन के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय अभी नहीं लेने की सलाह दी जा रही है। किसी के साथ संघर्ष या विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग न रहने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कानूनी मामलों में सजगता के साथ आगे की ओर बढ़ें। आपकी प्रतिष्ठा को कलंक लगने या आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
सिंह राशि
(Leo)
शुभ रंग – केसरिया और पीला
लकी नंबर – 4
गणेशजी बताते हैं कि आज आपको लाभ होने की संभावना है, परंतु आपका मनोबल स्पष्ट न हो तो मिला हुआ अवसर भी खोने की संभावना है। स्त्री मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी। यात्रा होने की भी संभावना है।
कन्या राशि
(Virgo)
शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा
लकी नंबर – 2
नए कार्य शुरू करने के लिए आपने जो योजनाएँ बनाई है- उसे गणेशजी के आशीर्वाद से पूरी कर सकेंगे। पिता के साथ निकटता बढ़ेगी। मान- सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में मेल और शांति रहेगी। पैसे की वसूली या व्यापार के उद्देश्य से यात्रा करने की संभावना है। विदेशगमन होगा या वहाँ रहनेवाले स्वजनों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। संतानों का स्वास्थ्य सताएगा।
तुला राशि
(Libra)
शुभ रंग – काला और नीला
लकी नंबर – 1
साहित्य में रुचि रखनेवाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा। नये काम की शुरूआत आज आप कर पाएँगे। किसी लंबे सफर पर या किसी यात्राधाम के दर्शन हेतु प्रयाण करेंगे। विदेशगमन और विदेश स्थित आपके स्वजनों के समाचार पाने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतानों के मामले में चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशि
(Scorpio)
शुभ रंग – सिल्वर और सफेद
लकी नंबर – 3
गणेशजी का कहना है कि आज अपने स्वभाव और व्यवहार पर काबू रखना आवश्यक है। कोई नए कार्य आरंभ न करें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना होने से खानपान में ध्यान रखें। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्य या साधना के लिए समय अच्छा है। विचार और चिंतन से मन को शांत कर सकेंगे।
धनु राशि
(Saggittarius)
शुभ रंग – भूरा और सलेटी
लकी नंबर – 9
आज आप स्वादिष्ट भोजन, अच्छे पोशाक, प्रवास और पार्टी का आनंद ले सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। भरपूर मनोरंजन का आनंद उठाएँगे। विपरीत लिंगीय पात्रों से आकर्षण अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति को मिलकर रोमांच अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहेगा। आप समाज में मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। तर्क और बौद्धिक विचारों का आदान प्रदान कर सकेंगे। धंधे में भागीदारों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मकर राशि
(Capricorn)
शुभ रंग – गुलाबी, सफेद
लकी नंबर – 7
व्यापार में वृद्धि और आर्थिक योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पैसे की लेन-देन अच्छी तरह कर सकेंगे। जो लोग आयात निर्यात का कार्य करते हैं, वे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी मामलों से बचकर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विरोधी आपके समक्ष नहीं टिक सकेंगे।
कुंभ राशि
(Aquarious)
शुभ रंग – लाल और मैरून
लकी नंबर – 3
आज का दिन मनोव्यथा और भय से भरपूर रहेगा। विचार तेजी से बदलने के कारण आप द्विधा में रहेगें और किसी निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। संतान की चिंता परेशान करेगी। आपको पेट की तकलीफ होने की संभावना है। यदि काम में असफल होंगे, तो हताशा आएगी। अचानक धन खर्च हो सकता है। गणेशजी कहते हैं कि साहित्य सम्बंधी प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन अच्छा है।
मीन राशि
(Pisces)
शुभ रंग – क्रीम और सफेद
लकी नंबर – 5
गणेशजी बताते हैं कि आज आपको सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में मतभेद हो सकता है और माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। मन में उद्विग्नता रहेगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रतिष्ठा को कलंक पहुँच सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अचल संपत्ति के दस्तावेज करते समय में विशेष ध्यान रखें। स्त्री के साथ सम्बंधों से नुकसान हो सकता है।