Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

व्हाइट हाउस में बजी ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोहम्मद इकबाल ने लिखा था देशभक्ति गीत
व्हाइट हाउस में बजी ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन

वॉशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस में मरीन बैंड ने सोमवार को कई एशियाई अमेरिकियों के समक्ष ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गीत की धुन बजाई। एशियाई अमेरिकी व्हाइट हाउस में एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाई एंड पेसिफिक आइलेंडर (एएएनएचपीआई) विरासत माह का जश्न मनाने के लिए एक स्वागत समारोह में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ इकट्ठा हुए थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोहम्मद इकबाल द्वारा लिखे गए देशभक्ति गीत की धुन को भारतीय अमेरिकियों के अनुरोध पर मरीन बैंड ने दो बार बजाया। राष्ट्रपति की ओर से इस वार्षिक कार्यक्रम के लिए भारतीय अमेरिकियों को आमंत्रित किया गया था।

मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान भी बजा था यह गीत

भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भुतोरिया ने बताया कि जैसे ही मैं व्हाइट हाउस पहुंचा, संगीतकारों ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत की धुन बजाकर मेरा स्वागत किया। एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है, जब व्हाइट हाउस में यह देशभक्ति गीत बजाया गया। आखिरी बार पिछले साल जून में पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान ऐसा किया गया था। मरीन बैंड ने बताया कि उसने राजकीय दौरे से पहले इसका अभ्यास किया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts