सुविधा सहित अन्य मामलों में मॉडल स्कूल को देश में 13वीं रैंकिंग मिली

भोपाल। सरकारी स्कूलों में सुविधा, परीक्षा परिणाम और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में प्रदेश के एकमात्र टीटी नगर के मॉडल स्कूल को देश में 13वीं रैंक मिली है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने इस रैंकिंग में देश के टॉप 15 स्कूलों के नाम जारी किए हैं। एजुकेशन वर्ल्ड शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर वर्ष सरकारी स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। मॉडल स्कूल ने लगातार दूसरे साल इस रैंकिंग में स्थान बनाया है। पिछले वर्ष वह 9वां स्थान पर था। रैंकिंग में इस स्कूल के अलावा दिल्ली, चंडीगढ, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के स्कूल भी शामिल हैं।
ऐसे तय की गई है रैंकिंग: एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया रैंकिंग विद्यालय में पिछले परीक्षा परिणामों, स्पोट्रर्स एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उनका आउटपुट मेंटल, इमोशनल वेल बीइंग सेवाओं एवं अन्य आधारों पर की गई है। कुल 14 मानकों पर 1500 अंक निर्धारित किए गए थे।
मॉडल स्कूल को 927 स्कोर
शिक्षक कल्याण एवं विकास 64 फैकल्टी की योग्यता 124 शैक्षणिक प्रतिष्ठा 78 सह पाठ्यचर्या शिक्षा और अंतर्राष्ट्रीयतावाद 75 खेल शिक्षा 57 पाठ्यक्रम और शिक्षा शास्त्र 60 छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान 60 नेतृत्व, प्रबंधन गुणवत्ता 70 अभिभावकों की भागीदारी 64 बुनियादी ढांचे का प्रावधान 66 मानसिक और भावनात्मक कल्याण सेवाएं 59 खर्च के हिसाब से स्तर 79 सामुदायिक सेवा 71शिक्षकों के सहयोग और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मार्गदर्शन के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। -रेखा शर्मा, प्राचार्य, मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल, टीटी नगर,भोपाल












