भाजपा नेता की मां की अस्थियां चुरा रहा था बदमाश, रंगे हाथ पकड़ाया, देवेंद्र बोले- मां को क्या जवाब देता

Follow on Google News
भाजपा नेता की मां की अस्थियां चुरा रहा था बदमाश, रंगे हाथ पकड़ाया, देवेंद्र बोले- मां को क्या जवाब देता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के भाजपा नेता अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन ट्रेन में एक बदमाश ने उनका कलश चोरी कर लिया, तभी अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने बदमाश को रंगे हाथों पकड़ लिया और अपने कलश को ले जाने से बचा लिया।

    भाजपा नेता की मां की अस्थियां हुई चोरी

    यह घटना इंदौर के रहने वाले देवेंद्र ईनाणी के साथ हुई है। वे भाजपा में विधानसभा 1 के मीडिया प्रभारी है। उन्होंने बताया कि मैं और मेरा परिवार हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन की एस-2 बोगी में सवार थे, तभी बदमाश एस-4 बोगी से अंदर घुसा और फिर मेरे पास रखी मां की अस्थियों का झोले से निकालकर जाने लगा। इतने में मेरी नींद खुली तो मैंने उसे पकड़ लिया। हल्ला होते ही आसपास के लोग भी जाग गए। उन्होंने उसकी पिटाई भी कर दी। लोगों ने अपना सामान चेक किया। वही, वॉशरूम में देखा तो वहां दो खाली पर्स पड़े थे। जबकि बदमाश ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन पहले ही ट्रेन से बाहर फेंक दिया था।

    नेता बोले- मां को मैं क्या जवाब देता

    भाजपा नेता ने बताया कि मेरी मां का निधन 85 साल की उम्र में 8 अप्रैल 2025 को हुआ था। इस दौरान उनकी कुछ अस्थियों को नर्मदा जी में विसर्जित कर दिया था और कुछ अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित करना था। इस बीच मेरे कजिन का निधन मां के 10वें के दिन हो गया था। जिसके कारण बरसी और अन्य कार्यक्रम को रोक दिया था। तब से मां की शेष अस्थियां पंचकुईया मुक्तिधाम के लॉकर में रखी थी। एक महीने पहले ही हमने ट्रेन की टिकट बुक कराई थी। अब मां की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए जा रहे थे।

    देवेंद्र ने आगे कहा कि अगर वह बदमाश अस्थियां ले जाता तो मां को मैं क्या जवाब देता। मेरे साथ मां की अस्थियों के अलावा परिवार के तीन लोगों की अस्थियां भी थीं, जिनका विसर्जन करने के लिए हम हरिद्वार जा रहे थे।

    रेलवे पुलिस ने की शिकायत दर्ज

    बदमाश ग्वालियर का रहने वाला था। जिसे आगरा रेलवे पुलिस को सौंपा गया। फिल्हाल पुलिस उससे पुछताछ कर रही है।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts