Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Panchayat Season 5 : सचिवजी, रिंकी, प्रहलाद चा, वनराकस और फुलेरा को मिस कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है...

'पंचायत' वेब सीरीज पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस सीरीज के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों को अपने प्रिय पात्र फिर ओटीटी पर नजर आएंगे। द वायरल फीवर टीम ने बता दिया है सीरीज का अगला सीजन कब आ रहा है।
सचिवजी, रिंकी, प्रहलाद चा, वनराकस और फुलेरा को मिस कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फुलेरा में वनराकस की टीम ने चुनाव जीत लिया। इसके बाद  सचिव अभिषेक त्रिपाठी उनके साथ काम करेंगे या नहीं यह सवाल सबके मन में है। पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रहे दर्शकों की जिज्ञासा निर्माता कंपनी ने शांत की है। नए सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। सीजन 4 की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद ‘पंचायत’ के अगले अध्याय का इंतजार दर्शकों के लिए और भी बेचैन करने वाला हो गया है।

    इंतजार का आनंद...

    पंचायत के हीरो जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, सान्विका, चंदन रॉय, और पूरी फुलेरा टीम से दोबारा मिलने की उत्सुकता चरम पर है। भले ही इंतजार लंबा हो, लेकिन यही इंतजार इस सीरीज को खास बनाता है। ‘पंचायत उन चुनिंदा वेब शोज में से है, जो जल्दबाजी में नहीं आती। हर सीजन सोच-समझकर ब्रेक के बाद रिलीज होता है, जिससे दर्शकों को कहानी और किरदारों से जुड़ने का पूरा वक्त मिलता है। 

    फुलेरा की सियासत में नया मोड़

    सीजन 4 का अंत एक बड़े राजनीतिक उलटफेर के साथ हुआ था। क्रांति देवी ने मंजू देवी को हराकर फुलेरा की नई प्रधान की कुर्सी संभाल ली। यह बदलाव सीजन 5 की कहानी की दिशा तय करेगा। आने वाले सीजन में सत्ता संघर्ष, गांव की राजनीति की पेचीदगियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं सचिवजी की निजी उलझनें और गांव की जिम्मेदारियां एक साथ चलती नजर आएंगी, जो हास्य और भावनात्मक पलों को और मजबूत बनाएंगी। 

    पांचवें सीजन की टाइमलाइन

    ‘पंचायत’ से जुड़ी टीम हमेशा इस शो को अपने दिल के करीब मानती रही है। टीवीएफ के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने कई बार कहा है कि यह सीरीज ग्रामीण जीवन की सादगी और इंसानियत को बेहद ईमानदारी से दिखाती है। इस बीच रिंकी का किरदार निभाने वाली संविका ने फैंस के लिए अच्छी खबर दी है। उनके मुताबिक, ‘पंचायत सीजन 5’ की स्क्रिप्ट राइटिंग शुरू हो चुकी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो इस साल के अंत या अगले साल शूटिंग शुरू हो सकती है और मई या जून 2026 के आसपास नया सीजन दर्शकों तक पहुंच सकता है। 

    अब तक का सफर और बढ़ता क्रेज

    ‘पंचायत’ का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 18 मई 2022 को आया, जबकि तीसरा सीजन 28 मई 2024 को दर्शकों के सामने आया। चौथा सीजन 24 जून 2025 को रिलीज हुआ और इसने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात यह रही कि शो को भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts