People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करेंगे
    नोएडा फेस 2 में प्रोटेस्ट जारी, 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी
    PM मोदी आज नमो एप के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    फिर बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू होगा वार्ता का नया दौर
    यूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
    अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से हो शुरू हो सकता है
    चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने बीजिंग में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
    ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की
    पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
    मध्य प्रदेश
    इंदौर

    1358 करोड़ की योजना पर बहस :पर्यावरण, स्थानीय स्रोत और शहर की बढ़ती प्यास के बीच संतुलन का सवाल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नर्मदा का पानी आने के बावजूद दबाव (pressure) कम रहता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाता।
    Publish Date: 14 Apr 2026, 6:45 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      शैलेन्द्र वर्मा, इंदौर। इंदौर की प्यास बुझाने के लिए नर्मदा पर बढ़ती निर्भरता अब बड़े सवाल खड़े कर रही है। नगर निगम ने 1358 करोड़ रुपए की लागत से नर्मदा के चौथे चरण के तहत 450 एमएलडी पानी शहर तक लाने की नई योजना शुरू की है, जिसके बाद कुल आपूर्ति 900 एमएलडी तक पहुंच जाएगी। लेकिन इस परियोजना के साथ ही एक बहस तेज हो गई है, क्या इंदौर अपनी जरूरतों के लिए नर्मदा और उसके पारिस्थितिकी तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है? 
      पर्यावरणविद चेतावनी दे रहे हैं कि यह केवल एक अस्थायी समाधान है, जो नदी के जलीय जीवों, वन्य प्राणियों और स्थानीय रहवासियों के हिस्से का पानी छीन सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इंदौर अपने पारंपरिक और स्थानीय जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के बजाय एक दूरस्थ नदी पर निर्भर होकर भविष्य के जल संकट को और गहरा कर रहा है?

      शहर की प्यास: मांग बनाम आपूर्ति

      : इंदौर की वर्तमान आबादी: लगभग 35–40 लाख
      : रोजाना पानी की अनुमानित जरूरत: 700–750 एमएलडी
      : वर्तमान सप्लाई: 550–600 एमएलडी (मुख्यतः नर्मदा से)
      : भूजल स्तर: लगातार गिरावट की स्थिति
      : स्थानीय जल स्रोत: कई तालाब और कुएं अतिक्रमण या उपेक्षा के शिकार
      (विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले वर्षों में आबादी बढ़ने के साथ पानी की मांग 900 एमएलडी से भी अधिक हो सकती है।)

      यह भी पढ़ें: इंदौर: वंदे मातरम विवाद के बाद पार्षद परेशान, कॉल्स से तंग आकर रूबीना खान ने बंद किया फोन

      नदी का संतुलन बिगड़ रहा है -

      भूजल विशेषज्ञ और पर्यावरणविद सुधीन्द्र मोहन शर्मा के अनुसार, इंदौर गंगा बेसिन में स्थित है, जबकि नर्मदा का बेसिन अलग है। ऐसे में एक बेसिन का पानी दूसरे में ले जाना पारिस्थितिकी संतुलन को प्रभावित करता है। उनका कहना है कि नर्मदा से 80 किलोमीटर दूर पानी लाना वहां के जलीय जीवों, वन्य प्राणियों और स्थानीय समुदायों के हिस्से के पानी पर दबाव डालता है। यह केवल तकनीकी समाधान नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के असंतुलन का मामला है। 

      ग्राउंड रिपोर्ट: शहर के अलग-अलग हिस्सों की हकीकत -
      बाणगंगा क्षेत्र:
      यहां रहने वाले रहवासी बताते हैं कि कई इलाकों में आज भी 2–3 दिन में एक बार पानी सप्लाई होता है। गर्मियों में स्थिति और खराब हो जाती है।

      सुदामा नगर:
      स्थानीय लोगों का कहना है कि नर्मदा का पानी आने के बावजूद दबाव (pressure) कम रहता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाता।

      सुपर कॉरिडोर क्षेत्र:
      नई कॉलोनियों में टैंकर पर निर्भरता अभी भी बनी हुई है, जो यह दर्शाता है कि सप्लाई नेटवर्क पूरी तरह संतुलित नहीं है।

      नर्मदा ग्लेशियर नहीं, वर्षा आधारित नदी -
      एडवोकेट प्रदीप होलकर के अनुसार, नर्मदा मुख्य रूप से वर्षा आधारित नदी है। बीते कुछ वर्षों में बारिश के पैटर्न में बदलाव देखा गया है, जिससे भविष्य में जल उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। नदी में कोई ग्लेशियर नहीं है, इसलिए यह मान लेना कि पानी हमेशा मिलता रहेगा, सही नहीं है।

      क्या इंदौर ने अपनी जड़ें छोड़ीं?

      पर्यावरणविद एस.एल. गर्ग बताते हैं कि होलकर काल में इंदौर में जल प्रबंधन की एक आत्मनिर्भर प्रणाली थी। हर मोहल्ले में 10–15 कुएं, 8–10 बड़े तालाब, वर्षा जल का स्थानीय स्तर पर संग्रह“आज वही शहर पूरी तरह बाहरी स्रोत पर निर्भर हो गया है, जो दीर्घकाल में जोखिम भरा है,” वे कहते हैं।

      समाधान क्या?

      : रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाना
      : पुराने तालाबों और कुओं का पुनर्जीवन
      : वॉटर रीसाइक्लिंग और रीयूज
      : भूजल रिचार्ज के लिए विशेष अभियान
      : पाइपलाइन लीकेज और वेस्टेज पर नियंत्रण
      (नोट: विशेषज्ञों के अनुसार, केवल नर्मदा पर निर्भरता के बजाय इंदौर को मल्टी-सोर्स मॉडल अपनाना होगा)

      होलकरों ने इंदौर बनाया था आत्मनिर्भर 
      पर्यावरण विद् एसएल गर्ग ने बताया कि इंदौर के राजा महाराजा और होलकर राजवंश द्वारा पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर सिस्टम तैयार किया था इंदौर शहर की नर्मदा पर निर्भरता ठीक नहीं है नर्मदा के पास भी एक सीमित दायरा है जिसके तहत नदी से पानी लिया जा सकता है। यदि नर्मदा नदी में पानी कम होता है तो फिर इतनी बड़ी करोड़ों रुपए की योजना का कोई औचित्य नहीं होगा। 
      नदियों से निकाला पानी जंगलों में पानी नहीं  -
      वही दिल्ली में पर्यावरण के लिए काम करने वाले पर्यावरण विद् गुणवंत राय ने बताया कि जिन नदियों से पानी लिया जा रहा है उनकी स्थिति का अध्ययन वर्तमान में किया जाना आवश्यक है। इस पर वर्तमान में समीक्षा अध्ययन और विश्लेषण किए जा रहे हैं। जंगलों में वन प्राणियों के लिए भी पानी की कमी देखी जा रही है। इंदौर के विषय में भी सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार किया जाना चाहिए।


      वर्जन
      इंदौर में पानी को सहेजने का काम होलकरों ने किया था, लेकिन हमने उनकी विरासत को सहेजा नहीं। नर्मदा पर बढ़ती निर्भरता की भी एक सीमा है।
      एस.एल. गर्ग, पर्यावरणविद

      वर्जन -
      हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हर विधानसभा में एक बड़ा तालाब बनाया जाए और पुराने कुएं-बावड़ी को पुनर्जीवित किया जाए।
      -    प्रदीप होलकर, एडवोकेट

      वर्जन 
      प्रकृति से हो रहा खिलवाड़ गिरते भूजल स्तर में दिख रहा है। कई जगह 700 फीट तक पानी नहीं बचा है, इंदौर को स्थायी समाधान खोजना होगा।
      सुधीन्द्र मोहन शर्मा, भूजल विशेषज्ञ

      वर्जन 
      अलग-अलग योजनाओं में पानी निकालने के बाद नदियों के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में नर्मदा का पानी औसतन 100 किलोमीटर दूर तक ले जाया जा रहा है।
      गुणवंत राय, पर्यावरणविद, नई दिल्ली

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      mp news

      Indore

      Urban Water Demand

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Aakash Waghmare
      By Aakash Waghmare

      आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, कोयला घोटाले में की कार्रवाई, TMC ने उठाए सवाल

      बंगाल चुनाव से पहले ED का एक्शन :I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, कोयला घोटाले में की कार्रवाई, TMC ने उठाए सवाल

      राष्ट्रपति-PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने किया नमन, संसद परिसर में प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

      बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती :राष्ट्रपति-PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने किया नमन, संसद परिसर में प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

      इंस्टाग्राम से बुना दोस्ती का जाल, नाबालिग से दरिंदगी कर लूटा भरोसा

      NEET का छात्र निकला दरिंदा!इंस्टाग्राम से बुना दोस्ती का जाल, नाबालिग से दरिंदगी कर लूटा भरोसा

      ट्रंप का दावा- डील के लिए बेकरार है तेहरान, अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?

      तनाव के बीच सुलह की आहट!ट्रंप का दावा- डील के लिए बेकरार है तेहरान, अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?

      सोमवार देर रात की घटना,लाखों रुपए का सामान पूरी तरह राख

      पूजन सामग्री की दुकान में आग:सोमवार देर रात की घटना,लाखों रुपए का सामान पूरी तरह राख

      नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से होगा लागू

      UP में 21% तक बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी :नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से होगा लागू

      पार्षद का पुलिस के सामने यू-टर्न - कहा कि मुझे वंदे मातरम से परहेज नहीं

      वंदे मातरम विवाद: पार्षद का पुलिस के सामने यू-टर्न - कहा कि मुझे वंदे मातरम से परहेज नहीं

      हर राशि का अलग Golden Hour एक्टिव, कौन बदलेगा अपनी किस्मत?

      Aaj Ka Rashifal 14 April:हर राशि का अलग Golden Hour एक्टिव, कौन बदलेगा अपनी किस्मत?

       840 पैकेट व 1850 किलो कच्चा माल जब्त

      इंदौर में नकली टाटा नमक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी: 840 पैकेट व 1850 किलो कच्चा माल जब्त

       5 वकीलों के साथ पहुंचीं,  4 घंटे चली पूछताछ

      वंदे मातरम विवाद में पार्षद फौजिया के हुए बयान: 5 वकीलों के साथ पहुंचीं, 4 घंटे चली पूछताछ

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....