रायसेन में गरजे बुलडोजर मामा : बोले- कमजोर पर हाथ उठाया तो मकान खोदकर मैदान बना दूंगा, कांग्रेस की नहीं मामा की सरकार है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम चंदपुरा में जनजातीय भाई-बहनों से संवाद किया। इस दौरान पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 870 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति का आदेश प्रदान किया। सीएम शिवराज ने आदिवासी मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। साथ ही गुंडागर्दी और दादागीरी करने वालों को चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें : UP के बाद अब MP में ‘बुलडोजर मामा’: रामेश्वर शर्मा ने लगवाया होर्डिंग, लिखा- मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को रायसेन जिले की सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम चन्दपुरा (खमरिया खुर्द) पहुंचकर मृतक राजू आदिवासी के पिता, भाई और पत्नी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मृतक राजू आदिवासी के पिता और भाई के लिए दो मकानों की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। इसके साथ ही स्व. आदिवासी की विधवा को 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है और उनके तीनों बच्चों को बड़े होने तक 2-2 हजार रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
कोई अपराधी बच नहीं पाएगा : सीएम
चंदपुरा, सिलवानी में जनजातीय भाई-बहनों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हम सबका दिल भरा हुआ है, ऐसे में भी कुछ लोगों को राजनीति सूझ रही है। गरीबों के बीच कभी नहीं जाने वाले भी राजनीति कर रहे हैं। ये कांग्रेस की नहीं, मामा की सरकार है, कोई अपराधी बच नहीं पाएगा।


2 पक्के मकान भी बनाए जाएंगे









