PlayBreaking News

ठाणे में भीषण हादसा :कार ने 4-5 वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की गई जान; ड्राइवर की भी हार्ट अटैक से मौत

ठाणे के अंबरनाथ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल हो गई और 4-5 वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। ड्राइवर को हार्ट अटैक आया था और उसकी भी मौत हो गई।
Follow on Google News
कार ने 4-5 वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की गई जान; ड्राइवर की भी हार्ट अटैक से मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। तेज रफ्तार कार चालक को अचानक हार्ट अटैक आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 4-5 वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी भी थी कि एक बाइक सवार कई फीट हवा में उछलकर नीचे गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

    CCTV फुटेज में खुला हादसे का सच

    हादसा शुक्रवार शाम 6:42 बजे हुआ। इसका पूरा दृश्य पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, फ्लाईओवर पर काफी ट्रैफिक और भीड़ थी। तेज रफ्तार कार अचानक सामने से आ रहे वाहनों से टकराती है और पलट जाती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार ड्राइवर को हादसे से कुछ सेकंड पहले हार्ट अटैक आया था, जिससे वह वाहन का नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, वीडियो देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह असली वजह थी या इसमें और भी पहलू हैं।

    Twitter Post

    फ्लाईओवर पर भारी भीड़ और ट्रैफिक

    CCTV में साफ देखा जा सकता है कि, फ्लाईओवर पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही लगी हुई थी। लोग सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे टू-व्हीलर और अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद फ्लाईओवर और नीचे सड़क दोनों पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हुई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

    बाइक सवार कई फीट ऊपर उछला

    वीडियो में एक बाइक सवार को टक्कर लगते ही वह कई फीट ऊपर उछलकर फ्लाईओवर के दूसरी तरफ नीचे गिरता नजर आया। पुलिस का कहना है कि, वास्तविक स्पीड की जांच की जा रही है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कार बहुत तेज गति से आ रही थी।

    पुलिस जांच के मुख्य बिंदु

    पुलिस ने इस हादसे का केस दर्ज कर लिया है और निम्न बिंदुओं पर जांच कर रही है-

    • क्या ड्राइवर को पहले से हार्ट की समस्या थी?
    • क्या कार में कोई तकनीकी खराबी थी?
    • क्या फ्लाईओवर पर ओवरस्पीडिंग आम है?
    • क्या ट्रैफिक प्रबंधन की गलती ने हादसे को गंभीर बनाया?

    जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सभी कारण सामने आएंगे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts