छिंदवाड़ा में TET शिक्षकों पर पुलिस कार्रवाई, दिल्ली जा रहे 25 शिक्षक ट्रेन से उतारे

छिंदवाड़ा। TET यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों को छिंदवाड़ा में पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के करीब 25 शिक्षकों को पातालकोट एक्सप्रेस से छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली थाने ले गई, जहां कुछ देर बैठाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे शिक्षक
जानकारी के मुताबिक सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के शिक्षक TET परीक्षा से जुड़ी अपनी मांगों और विरोध को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। शिक्षक पातालकोट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को शिक्षकों के दिल्ली जाने की जानकारी मिली। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसमें सवार करीब 25 शिक्षकों को नीचे उतार लिया।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: खिलचीपुर में 454 CM हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, युवाओं और महिलाओं को भी मिला लाभ
करीब 25 शिक्षकों को ट्रेन से उतारा
पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगभग 25 शिक्षकों को ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद उन्हें पुलिस वाहन से छिंदवाड़ा कोतवाली थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य शिक्षक भी इसी ट्रेन से दिल्ली की ओर जा रहे थे, लेकिन वे पुलिस की कार्रवाई से बचकर आगे निकलने में सफल रहे। ट्रेन से उतारे गए शिक्षकों को कुछ समय तक थाने में रखा गया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
कार्रवाई से शिक्षकों में नाराजगी
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। ऐसे में उन्हें ट्रेन से उतारकर थाने ले जाना उचित नहीं है। वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद TET शिक्षकों के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। छिंदवाड़ा में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अब शिक्षकों के अगले कदम पर भी नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: कटनी में बेटियों ने कलेक्टर को बांधी राखी, आंगनवाड़ी में बच्चों से ली पढ़ाई और नाश्ते की जानकारी
पुलिस कार्रवाई से पहले ही रोक दिया गया सफर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले शिक्षकों का सफर छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। करीब 25 शिक्षकों को ट्रेन से उतारकर थाने ले जाने और बाद में छोड़ने की कार्रवाई से मामला चर्चा में आ गया है।




















