PlayBreaking News

Telegram Ban खत्म, सेवाएं बहाल...फिर भी ऐप नहीं कर रहा काम? अपनाएं ये आसान ट्रिक

भारत में Telegram की सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। ऐप Google Play Store और Apple App Store पर फिर से उपलब्ध है। अगर Telegram अभी भी काम नहीं कर रहा है तो उसे अपडेट करें, Force Stop करें और दोबारा खोलें। जानिए बैन की वजह, मैसेज एडिट फीचर पर रोक और पूरा अपडेट।
Follow on Google News
फिर भी ऐप नहीं कर रहा काम? अपनाएं ये आसान ट्रिक

करीब एक सप्ताह तक चली अस्थायी पाबंदियों के बाद भारत में Telegram की सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मैसेजिंग ऐप एक बार फिर Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। कई यूजर्स ने बताया है कि अब मैसेज भेजने और प्राप्त करने की सुविधा पहले की तरह काम कर रही है। हालांकि कुछ लोगों को अभी भी चैट लोड होने, मैसेज भेजने या ऐप एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है।

Telegram पर क्यों लगाया गया था प्रतिबंध?

केंद्र सरकार ने NEET-UG री-एग्जाम के दौरान संभावित पेपर लीक और फर्जी जानकारी फैलाने की आशंका को देखते हुए Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और गृह मंत्रालय की सिफारिश पर लिया था। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69A के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को Telegram की सेवाएं अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए थे। प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहा।

मैसेज एडिट फीचर पर 30 जून तक क्यों लगी रोक?

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक Telegram के Message Editing फीचर का कुछ असामाजिक तत्व गलत इस्तेमाल कर रहे थे। आरोप था कि पहले सामान्य मैसेज पोस्ट किए जाते थे और परीक्षा खत्म होने के बाद उन्हीं मैसेज को एडिट कर असली प्रश्नपत्र जोड़ दिया जाता था। क्योंकि Telegram एडिट के बाद भी पुराना टाइमस्टैम्प दिखाता है, इसलिए ऐसा प्रतीत होता था कि पेपर पहले ही लीक हो गया था। इसी कारण सरकार ने 30 जून तक मैसेज एडिट करने की सुविधा पर रोक लगाने का फैसला किया। अगर कोई नया आदेश नहीं आता है तो यह फीचर 1 जुलाई से दोबारा शुरू हो सकता है।

Telegram app

App Store पर फिर उपलब्ध हुआ Telegram

प्रतिबंध समाप्त होने के बाद Telegram दोबारा Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध हो गया है। जिन यूजर्स ने ऐप अनइंस्टॉल कर दिया था या नए सिरे से डाउनलोड करना चाहते थे, वे अब आसानी से इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। Telegram की आधिकारिक वेबसाइट भी अधिकांश यूजर्स के लिए दोबारा खुलने लगी है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं।

नहीं चल रहा Telegram? अपनाएं ये आसान तरीका

अगर आपका Telegram अभी भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई मामलों में सिर्फ ऐप को अपडेट और रीस्टार्ट करने से समस्या दूर हो रही है।

Android यूजर्स क्या करें?

सबसे पहले Google Play Store खोलकर देखें कि Telegram का नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं। यदि अपडेट मिले तो तुरंत इंस्टॉल करें। इसके बाद फोन की Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें, Telegram चुनें और Force Stop पर टैप करें। अब ऐप को दोबारा खोलें और कुछ सेकंड तक सर्वर से कनेक्ट होने का इंतजार करें।

iPhone यूजर्स क्या करें?

App Store से Telegram को अपडेट करें। इसके बाद App Switcher में जाकर Telegram को पूरी तरह बंद करें। फिर ऐप दोबारा खोलें और कुछ समय तक इंतजार करें ताकि नया कनेक्शन स्थापित हो सके।

NEET Paper Leak Controversy

कुछ यूजर्स को अभी भी क्यों आ रही है परेशानी?

प्रतिबंध हटने के बावजूद सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) ने एक साथ सेवाएं बहाल नहीं की हैं। इसी वजह से कुछ इलाकों में Telegram अभी भी पूरी तरह काम नहीं कर रहा है। सभी नेटवर्क पर सेवाएं सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता है।

क्या Telegram का बैन बढ़ाया गया है?

फिलहाल सरकार की ओर से Telegram पर प्रतिबंध बढ़ाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 22 जून तक की अवधि पूरी होने के बाद सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। हालांकि मैसेज एडिट फीचर पर 30 जून तक रोक जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

Telegram ने सरकार के प्रतिबंध को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। हालांकि अदालत ने सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने माना कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार का कदम उचित था।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts