Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर-मुंबई के बीच दौड़ेगी तेजस ट्रेन, सप्ताह में 3 दिन होगा संचालन, दुरंतो-अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा समय और किराया

Follow on Google News
इंदौर-मुंबई के बीच दौड़ेगी तेजस ट्रेन, सप्ताह में 3 दिन होगा संचालन, दुरंतो-अवंतिका एक्सप्रेस से ज्यादा समय और किराया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर से मुंबई की ओर सफर करने वाले यात्रियों को अब अत्याधुनिक और लग्जरी तेजस ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। रेल मंत्रालय ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी और पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की मांग पर इंदौर को यह सौगात दी है। मध्यप्रदेश की पहली तेजस सुपरफास्ट ट्रेन 23 जुलाई को मुंबई से शुरू होगी। जबकि इंदौर से 24 जुलाई को रवाना होगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने 21 जुलाई से बुकिंग शुरू कर दी थी।

    सप्ताह में 3 दिन चलेगी तेजस ट्रेन

    तेजस ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी, लेकिन इंदौर-मुंबई तेजस का किराया और समय दोनों ही इंदौर से मुंबई के लिए चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस और अवंतिका एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा है। तेजस ट्रेन इंदौर से मुंबई का सफर पूरा करने में दूरंतो से 3 घंटे और अवंतिका से 1 घंटे ज्यादा लेगी।

    इतना है तेजस ट्रेन का किराया

    • पहली कैटेगरी एसी 3 टीयर है, जिसका किराया 1 हजार 805 रुपए है। इसमें 1 हजार 634 रुपए बेस फेयर, 40 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 86 रुपए जीएसटी शामिल है।
    • दूसरी कैटेगरी एसी टू टीयर का किराया 2 हजार 430 रुपए है। इसमें 2 हजार 219 रुपए बेस फेयर, 50 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 116 रुपए जीएसटी शामिल है।
    • तीसरी कैटेगरी एसी फर्स्ट क्लास है, जिसका किराया 3 हजार 800 रुपए है। इसमें 3 हजार 484 रुपए बेस फेयर, 60 रुपए रिजर्वेशन चार्ज, 75 रुपए सुपर फास्ट चार्ज और 181 रुपए जीएसटी शामिल है।

    सुमित्रा महाजन और शंकर लालवानी ने की थी मांग

    यात्रियों को मुंबई यात्रा के लिहाज से विमान सेवाएं अथवा बस आदि की मदद लेनी पड़ती है। यही वजह थी कि मुंबई के मध्य यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए सुमित्रा महाजन ने हाल ही में वंदे भारत यात्री गाड़ी संचालित करने की मांग की थी। हालांकि इसके पूर्व सांसद शंकर लालवानी भी इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कर चुके थे।

    इंदौर के विकास को मिलेगी गति

    इधर तेजस ट्रेन की मंजूरी के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि, यह ट्रेन इंदौर और मुंबई के बीच सिर्फ संपर्क का एक साधन नहीं, बल्कि इंदौर के विकास को गति देने वाला कदम है। मुंबई जैसे व्यापारिक और आर्थिक शहर से सीधा जुड़ाव, इंदौर के व्यापार, शिक्षा, मेडिकल और रोजगार क्षेत्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

    इन स्टेशनो पर रूकेगी तेजस

    तेजस ट्रेन के घोषित शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts