Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार

कौन बनेगा करोड़पति टीवी गेम शो में चर्चित हुईं तहसीलदार अमिता सिंह को श्योपुर के बाढ़ राहत घोटोले के आरोप में गुरुवार को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी, तभी से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी।
Follow on Google News
कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। श्योपुर जिले में वर्ष 2021 की भीषण बाढ़ के बाद राहत राशि में हुए कथित घोटाले को लेकर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बड़ौदा तहसील में बाढ़ पीड़ितों के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि में अनियमितताएं की गईं। 

    फर्जी दस्तावेजों से निकाली थी मुआवजा राशि

    जांच के दौरान सामने आया कि राहत राशि के वितरण में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कई ऐसे नामों पर भुगतान दिखाया गया, जो या तो अपात्र थे या फिर पूरी तरह काल्पनिक थे। अमिता सिंह तोमर, करीब 25 पटवारियों और 100 से ज्यादा दलालों ने मिलकर 127 फर्जी खातों में लगभग 2.57 करोड़ रुपए की राशि बांट दी थी। यह गड़बड़ी डिप्टी कलेक्टर के ऑडिट में पता चली थी, जिसके बाद बड़ौदा थाने में केस दर्ज कराया गया था।  जांच एजेंसियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक मामले की विवेचना अभी जारी है और दस्तावेजों की जांच से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं। 

    पद से हटने के बाद तेज हुई कार्रवाई

    अमिता सिंह तोमर को एक दिन पहले विजयपुर तहसीलदार पद से हटाया गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्वालियर स्थित उनके निवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को श्योपुर लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी है, जिससे केस की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस घोटाले से जुड़े और नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। गौरतलब है कि अमिता सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति टीवी गेम शो में 50 लाख रुपए की राशि जीती थी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts