Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तालिबान ने किया पंजशीर पर फतह का दावा, गवर्नर हाउस में तालिबानी झंडा लगाया, तस्वीर शेयर की

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद से वहां के पंजशीर में संर्घष जारी है। यहां तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स (अहमद मसूद का गुट) के बीच जंग जारी है। तालिबान पंजशीर को जीतकर वहां कब्जा करना चाहता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा भी कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान लड़ाकों ने पंजशीर के गवर्नर हाउस को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां पर तालिबानी झंडा भी लगा दिया है। न्यूज एजेंसी असवाका ने इसकी पुष्टि भी की है। एजेंसी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में गवर्नर हाउस में तालिबान का झंडा और उसके बाहर लड़ाके खड़े नजर आ रहे हैं। https://twitter.com/AsvakaNews/status/1434734440261980161

नॉर्दन अलायंस के चीफ कमांडर की मौत

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्विट कर पंजशीर पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया था। इसके बाद अब तालिबान ने दावा किया है कि पंजशीर की लड़ाई में विद्रोही नेता अहमद मसूद के कई कमांडर भी मारे गए हैं। जिसमें एनआरएफ के प्रवक्ता फहीम दश्ती और टॉप कमांडर सालेह मोहम्मद रेगिस्तानी भी शामिल हैं। रेगिस्तानी अहमद शाह मसूद सीनियर का करीबी माना जाता है।  

तालिबान के दावे को बताया गलत

तालिबान जहां पंजशीर प्रांत पर भी कब्जा करने की बात कही है तो वहीं विद्रोही संगठन नेशनल रेसिस्टेंस फ्रंट ( NRF) ने तालिबान के दावे को गलत बताया है। NRF ने कहा है कि पंजशीर पर ताबिलान के कब्जे की बात गलत है। NRF ने कहा है कि अहम चौकियों पर अभी भी हमारे कमांडर तैनात हैं। इसके साथ ही पंजशीर घाटी में अलग अलग जगहों पर भी हमारे लड़ाके तैनात हैं और लड़ाई जारी है। NRF की ओर से उम्मीद जताई गई है कि अफगानिस्तान के लोग इस लड़ाई को जारी रखेंगे। https://twitter.com/nrfafg/status/1434744032907780102    
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts