इंदौर में आज छिड़ेगी बारूद की जंग! गौतमपुरा में आमने-सामने होंगे कलंगी-तुर्रा दल, आसमान से बरसेंगे आग के गोले
इंदौर के गौतमपुरा में आज 200 साल पुरानी परंपरा का रोमांच देखने को मिलेगा। दीपावली के दूसरे दिन कलंगी और तुर्रा दल के सैकड़ों योद्धा आमने-सामने होंगे। ढाल लेकर एक-दूसरे पर आग से दहकते हिंगोट बरसाएंगे। आसमान में उड़ते अग्निबाणों के बीच हजारों लोग इस अनोखे युद्ध के गवाह बनेंगे।
Hemant Nagle
9 Nov 2026

























