देशभर में बारिश का अटैक! दिल्ली-NCR बेहाल, 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हैं और कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। गुरुग्राम में जलभराव के चलते वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
Aditi Rawat
25 Aug 2026































