ताजा खबरराष्ट्रीय

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार; CM धामी ने जताया दुख

बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।

सीएम धामी जताया दुख

चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”

चंदन राम दास का राजनीतिक करियर

चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता, इसके बाद 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button