भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में बादलों ने डाला डेरा, इन 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। सोमवार से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होते ही प्रदेशभर में गरज-चमक, आंधी के साथ ही बूंदा-बांदी शुरू हो जाएगी। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया है।

आज एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आया एक पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी एक्टिव है। इन दोनों के प्रभाव से ही एमपी में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं।

यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, सागर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा जबलपुर, कटनी, उमरिया, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया एवं शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 मई को अधिकतम तापमानों में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सयस)
सीधी 44.6
सिवनी 44.4
नरसिंहपुर 43.6
खंडवा 43.5
नौगांव 43.2
रायसेन 43
दमोह 43
ग्वालियर 42.9
दतिया 42.7
राजगढ़ 42.6
टीकमगढ़ 42.6
खरगोन 42.5
जबलपुर 42.5
खजुराहो 42.5
उमरिया 42.5
रीवा 42.2
सतना 42

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सयस)
दमोह 31.6
टीकमगढ़ 31.4
रायसेन 29
सागर 28.7
जबलपुर 28.6
गुना 28.4
ग्वालियर 28.2
राजगढ़ 28.2
नौगांव 28

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button