श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री बोले- कृष्ण भक्त हूं, किसी को ठेस पहुंची तो माफ करें
भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। शास्त्री ने खुद को कृष्ण भक्त बताते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया और किसी को दुख हुआ हो तो वे माफी मांगते हैं।
Aditi Rawat
2 Nov 2026

























