भोपाल:हमीदिया अस्पताल परिसर में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को रौंदा; महिला समेत दो घायल
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर दी।
Rohit Sharma
7 Jun 2026


























