गाडाहेट में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, गाड़ेश्वर महादेव धाम पर भव्य महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन
खिलचीपुर के ग्राम गाडाहेट स्थित प्राचीन गाड़ेश्वर महादेव धाम में भव्य महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। गाडगंगा नदी का तट सैकड़ों दीपों से जगमगा उठा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. रामप्रसाद दांगी और बालचंद दांगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Ramesh Dangi
11 Nov 2026
























