छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू ने रामलीला में निभाई केवट की भूमिका, अयोध्या में मंचन के दौरान बन चुके हैं जनक
छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला मंडल के 138वें वर्ष के मंचन में सांसद बंटी विवेक साहू ने केवट की भावपूर्ण भूमिका निभाई। साहू परिवार चार पीढ़ियों से श्रीरामलीला मंडल से जुड़ा है। सांसद इससे पहले राजा जनक की भूमिका भी निभा चुके हैं। परिवार के सदस्य धर्म, कला और संस्कृति की इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
Shyam Sahu
12 Oct 2026


























