इंदौर की PWD महिला इंजीनियर की मौत पर राष्ट्रपति से गुहार :पति-ससुर पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग
इंदौर में PWD की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरती यादव की संदिग्ध मौत का मामला फिर गरमा गया है। 24 जुलाई को घर में हुई मौत के बाद पुलिस ने पति और ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। अब परिजनों ने डायरी में दर्ज प्रताड़ना और पति के दूसरी महिलाओं से संबंधों का हवाला देकर राष्ट्रपति से शिकायत की है। परिवार हत्या की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग कर रहा है।
Hemant Nagle
24 Nov 2026































