आसाराम को निर्दोष बताने मीडिया के सामने आई थी लड़की! नारायण साईं की चालें और पत्नी से विवाद फिर चर्चा में
आसाराम के पैरोल पर बाहर आते ही इंदौर में 31 अगस्त 2013 की गिरफ्तारी का किस्सा फिर चर्चा में है। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान बेटे नारायण साईं ने पिता को बचाने की कोशिश की थी। एक लड़की को मीडिया के सामने लाकर आसाराम को निर्दोष बताया गया था। बाद में नारायण साईं भी दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया गया। अब इंदौर कोर्ट ने उसे पूर्व पत्नी को ₹2 करोड़ देने का आदेश दिया है।
Hemant Nagle
13 Oct 2026


























