पवार परिवार में बजेगी शहनाई!कौन है वो उद्योगपति परिवार, जहां सांसद की बेटी की होगी शादी?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी नागपुर के उद्योगपति परिवार से जुड़े सारंग लखानी से तय हो गई है। परिवार की ओर से तस्वीरों के साथ इस रिश्ते की जानकारी साझा की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
Follow on Google News
कौन है वो उद्योगपति परिवार, जहां सांसद की बेटी की होगी शादी?
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी रेवती सुले की शादी तय हो गई है। यह जानकारी परिवार की ओर से सामने आई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

    बताया जा रहा है कि रेवती की शादी नागपुर के उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले सारंग लखानी से होगी। यह रिश्ता दो प्रतिष्ठित परिवारों को जोड़ने वाला माना जा रहा है। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

    तस्वीरों के साथ हुई घोषणा

    रेवती और सारंग की सगाई की खबर सबसे पहले परिवार के भीतर से ही साझा की गई। सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, रेवती और सारंग को बधाई। इस पोस्ट के बाद यह खबर तेजी से फैल गई और कई नेताओं व करीबी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

    Uploaded media

    इसके बाद कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने भी दोनों की तस्वीर साझा करते हुए बधाई संदेश लिखा। परिवार के करीबी लोगों और राजनीतिक हस्तियों ने इस नए रिश्ते पर खुशी जताई।

    रेवती की पढ़ाई और करियर

    रेवती सुले ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गईं, जहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लोक प्रशासन में मास्टर्स किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है और वह हमेशा से पढ़ाई में रुचि रखने वाली छात्रा रही हैं।

    Uploaded media

    कौन हैं सारंग लखानी?

    सारंग लखानी नागपुर के एक प्रमुख उद्योगपति परिवार से आते हैं। वह अपने पिता के स्वामित्व वाले ‘विश्वराज ग्रुप’ में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। व्यवसाय के साथ-साथ उन्हें खेलों में भी दिलचस्पी है। वह एक सक्रिय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। सारंग ने अमेरिका के कोलंबिया बिजनेस स्कूल से प्रबंधन की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़कर काम शुरू किया।

    परिवार को मिल रहीं शुभकामनाएं

    रेवती और सारंग की शादी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।  परिवार के करीबी लोग इस मौके को खुशी का अवसर बता रहे हैं।

    शरद पवार की सेहत को लेकर अपडेट

    इसी बीच सुप्रिया सुले ने अपने पिता और वरिष्ठ नेता शरद पवार की सेहत के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शरद पवार को छाती में संक्रमण हुआ है और डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन तक एंटीबायोटिक दवाएं लेने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बाकी सभी स्वास्थ्य संबंधी जांच सामान्य हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। परिवार ने उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts