गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद:चाकूबाजी करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

खजराना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चाकू से हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त।
चाकूबाजी करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को मैसेज करने की बात को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय दोनों आरोपी घायल हो गए और उनके हाथ-पैर टूट गए। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर माफी भी मांगी।  

 

और पढ़ें: अनूपपुर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

गर्लफ्रेंड को मैसेज करने पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार फरियादी अरबाज पिता हुमायूं कुरैशी ने 29 मई को थाना खजराना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 28 मई की रात आरोपी यूसुफ पठान ने उसे एडी टायर सर्विस रोड, खजराना पर बुलाया था। यहां गर्लफ्रेंड को मोबाइल पर मैसेज करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर यूसुफ पठान और उसके साथी फरहान ने अरबाज पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट आई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 419/26 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की।

और पढ़ें: Asian Games Trials: एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट की दमदार शुरुआत, पहले ही मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराया

CCTV और मुखबिर की मदद से पहुंचे आरोपियों तक

घटना के बाद खजराना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी आरई-2 रोड क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान दोनों गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

और पढ़ें: स्पाइसजेट पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस, रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी

आरोपी कौन हैं?

1. यूसुफ पिता नासिर पठान (20 वर्ष)
निवासी – चंपाबाग, रावजी बाजार, इंदौर
शिक्षा – 8वीं तक
पेशा – मजदूरी

2. फरहान पिता रफीक खान (19 वर्ष)
निवासी – माणिकबाग रोड, इंदौर
शिक्षा – 10वीं तक
पेशा – एसी रिपेयरिंग कार्य

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts