PlayBreaking News

अनूपपुर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत:सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

अनूपपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। पूजा-अर्चना कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रॉली पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

अनूपपुर। तिवनी जंगल से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

पूजा के लिए जा रहे थे ग्रामीण 

जानकारी के अनुसार गिंजरी गांव के निवासी अपने परिवारों के साथ तिवनी जंगल में धार्मिक अनुष्ठान के लिए गए थे। पूजा खत्म होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: Asian Games Trials: एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट की दमदार शुरुआत, पहले ही मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराया

सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Twitter Post

ट्रॉली पलटते ही नीचे जा गिरे श्रद्धालु

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 से अधिक लोग सवार थे। वाहन पलटने के बाद कई श्रद्धालु करीब 10 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी शामिल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी के बाद भी धधकती रही आग

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts