Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sunil Pal:चप्पल में नजर आए कॉमेडियन, बदलता हुलिया देख फैंस दंग, पहचानना हुआ मुश्किल

मशहूर कॉमेडियन सुनिल पाल हाल ही में फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ के प्रीमियर में नजर आए। इस दौरान उनका बदलता हुलिया देखकर फैंस हैरान रह गए। सुनील पाल साधारण पेंट-शर्ट और पैरों में चप्पल पहनकर आए, उनका वजन कम और चेहरे पर चिंता के भाव दिखे। इस बदलाव ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।
चप्पल में नजर आए कॉमेडियन, बदलता हुलिया देख फैंस दंग, पहचानना हुआ मुश्किल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। कॉमेडी के मशहूर चेहरे सुनील पाल हाल ही में फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ के प्रीमियर में नजर आए। इस दौरान उनका बदलता हुलिया देखकर फैंस हैरान रह गए। सुनील पाल साधारण पेंट-शर्ट और पैरों में चप्पल पहनकर आए। उनका वजन पहले की तुलना में काफी कम नजर आया और चेहरे पर भी चिंता के भाव साफ दिखे। इतने बदलते लुक के कारण उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    प्रीमियर के दौरान सुनील पाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें उनके घटते वजन और कमजोर शरीर को देखकर फैंस काफी चिंतित नजर आए।

    मुंबई में हुए इस प्रीमियर में आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, जॉनी लीवर और कई अन्य सितारे मौजूद थे। लेकिन सुनील पाल का सिंपल लुक सबका ध्यान अपनी ओर खींच गया।

    कॉमेडी करियर और फिल्में

    सुनील पाल ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से की थी। उन्हें खास तौर पर उनके फेमस शराबी किरदार के लिए जाना जाता है। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। सुनील पाल ने ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘हम तुम’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

    साल 2010 में सुनील पाल ने ‘भावनाओं को समझो’ फिल्म का डायरेक्शन भी किया था। इस फिल्म में जॉनी लीवर, सुदेश लहरी, कपिल शर्मा समेत 31 स्टैंड-अप कॉमेडियन शामिल थे। यह फिल्म कॉमेडी और स्टैंड-अप कलाकारों की टैलेंट को पेश करने के लिए यादगार साबित हुई।

    कॉमेडी की दुनिया में एक समय सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्टेज पर बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें लोगों के बीच मशहूर बना दिया। उन्होंने दर्शकों को हंसाने के लिए कई यादगार शोज और फिल्मों में काम किया।

    हालांकि सुनील पाल की नेटवर्थ करोड़ों में है, लेकिन उनके घटते वजन और कमजोर दिखते शरीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। लोग सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के बारे में सवाल कर रहे हैं और उन्हें जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ कास्ट

    अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, वारिना हुसैन और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म कपिल शर्मा के फैंस के लिए बेहद खास है और इसे उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। पहले भाग की सफलता के बाद, इस सीक्वल में कॉमेडी और रोमांस का तड़का और भी मजेदार और बड़ा किया गया है।  फिल्म का प्रेम और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को खूब हंसाएगा और मनोरंजन के साथ-साथ फैंस को एक नई कहानी का अनुभव भी देगा। खासकर कपिल शर्मा के अंदाज और उनकी मजेदार केमिस्ट्री इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts