Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल 2 की हालत गंभीर

एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर हादसा, घायलों को बेहतर इलाज के लिए भद्राचलम भेजा गया,छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में खराब विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट होने से CRPF के चार जवान घायल हो गए। हादसा भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास हुआ। घायलों में ATT टीम के ASI एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी CRPF के ASI अनीश खान को गंभीर चोटें आईं हैं।
सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल 2 की हालत गंभीर

रायपुर/सुकमा:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास हुई।

/img/129/1791518144260

संबंधित लेख: जंगल की जमीन के नीचे छिपा था मौत का सामान, पुलिस ने खोद निकाला माओवादियों का हथियार-विस्फोटक जखीरा

खराब विस्फोटकों को नष्ट करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, CRPF के कोंटा रेंज के पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलार्मडगु कैंपों में रखे खराब एवं बचे हुए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) पहुंची थी। टीम निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विस्फोटकों को नष्ट कर रही थी। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया और वहां मौजूद जवान इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

/img/129/1791518152369

दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल

हादसे में ATT टीम के ASI एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी CRPF के ASI अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, ATT टीम के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें आई हैं।

/img/129/1791518122578

संबंधित लेख: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, SLR-INSAS से BGL सेल तक हथियारों का जखीरा जब्त

पहले कोंटा अस्पताल पहुंचाया, फिर भद्राचलम रेफर

घटना के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को उपचार के लिए कोंटा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भद्राचलम भेजा गया। घायल जवानों की स्थिति को लेकर चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।

/img/129/1791518149059

SP मयंक गुर्जर ने दी घटना की जानकारी

सुकमा के पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने बताया कि हादसे में चार जवान घायल हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए भद्राचलम भेजा गया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

संबंधित लेख: बीजापुर में नक्सलियों के डंप पर बड़ा वार, 8 किलो जिलेटिन, 74 कारतूस और हथियारों का जखीरा बरामद

कैसे हुआ ब्लास्ट? जांच के बाद सामने आएगी वजह

विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए इस हादसे के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किस परिस्थिति में हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts