Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झगड़ा छुड़ाने रुका छात्र, खुद बन गया निशाना! दो युवकों ने चाकू से किए 5 वार, ICU में इलाज जारी

पेट्रोल भरवाने जा रहा था पजेरो सवार छात्र, रास्ते में दो युवक और युवती को विवाद करते देख किया बीच-बचाव; कार में बैठते समय हुआ जानलेवा हमला
झगड़ा छुड़ाने रुका छात्र, खुद बन गया निशाना! दो युवकों ने चाकू से किए 5 वार, ICU में इलाज जारी
फाइल फोटो

इंदौर। रास्ते में हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश एक छात्र को भारी पड़ गई। पेट्रोल भरवाने जा रहे कार सवार छात्र ने दो युवकों और एक युवती के बीच विवाद देखा तो मानवता के नाते गाड़ी रोककर बीच-बचाव करने लगा। लेकिन बात संभलने के बजाय बिगड़ गई और दोनों युवकों ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र के शरीर पर चाकू के पांच वार किए गए। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका ICU में इलाज चल रहा है। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु CM विजय के नाम पर इंदौर में साइबर ठगी का खेल!मदद और लोन का झांसा देकर बिछाया साइबर जाल

कार के सामने आ गए तीनों, छात्र ने रोक दी गाड़ी

पुलिस के अनुसार बिचौली मर्दाना निवासी अर्पित पुत्र अमित शर्मा की शिकायत पर विजय, रोहित और याशिका नाम की युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अर्पित ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपनी पजेरो कार से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। के-टू ढाबे के पास अंडरब्रिज पर उसने दो युवकों और एक युवती को आपस में विवाद करते देखा। इसी दौरान तीनों उसकी कार के सामने आ गए। अर्पित ने गाड़ी रोक दी और उन्हें समझाने की कोशिश करने लगा।

ये भी पढ़ें: US Open के पहले ही दौर में बाहर हुए नोवाक जोकोविच, आंखों में दिखे आंसू, 20 साल बाद ग्रैंड स्लैम में हारे

बचने के लिए कार में बैठा, तभी चला चाकू

अर्पित के मुताबिक, दोनों युवकों के हाथ में चाकू थे। खतरा देखकर वह वापस कार में बैठने की कोशिश करने लगा। तभी एक युवक विजय ने उसके कंधे पर चाकू से तीन वार कर दिए। इसके बाद दूसरा आरोपी रोहित भी वहां पहुंच गया और उसने अर्पित के पैरों पर दो बार चाकू से हमला किया। अर्पित ने बचाव के लिए चाकू पकड़ने की कोशिश भी की।

ये भी पढ़ें: नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड, कैलाश यात्रा पर गईं एक्ट्रेस मानसी पारेख फंसीं; मुंबई लौटते ही सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

युवती एक्टिवा लेकर पहुंची, तीनों मौके से फरार

हमले के बाद याशिका एक्टिवा लेकर मौके पर पहुंची। दोनों आरोपी युवक एक्टिवा पर बैठ गए और युवती के साथ वहां से फरार हो गए। अर्पित ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान तीनों एक-दूसरे को नाम लेकर पुकार रहे थे, जिससे उनकी पहचान हो सकी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, 47 KM के सफर में ड्राइवर-कंडक्टर ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑटो चालक बना मददगार, पहुंचाया अस्पताल

खून से लथपथ अर्पित को देखकर मौके पर पहुंचे एक ऑटो चालक ने उसकी मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कनाड़िया पुलिस ने अर्पित के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब एक्टिवा नंबर के आधार पर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts