Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, 47 KM के सफर में ड्राइवर-कंडक्टर ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बस जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मामले की आगे जांच जारी है।
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, 47 KM के सफर में ड्राइवर-कंडक्टर ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
16 साल की मासूम छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना कश्मीरी गेट इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात 4 अगस्त की रात हुई। मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस स्लीपर बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें घटना होने का आरोप है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बस की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें।

नोएडा जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर अपने परिवार से नाराज थी और बिना बताए घर से निकल गई थी। छात्रा नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जाना चाहती थी। इसी दौरान रास्ते में भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह भटक गई। बताया जा रहा है कि छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई। वहां उसे आगे जाने के लिए साधन की जरूरत थी। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी।

Raupur: नायब तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज,शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाने का आरोप, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

बस रोककर छात्रा को बैठाया

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। बस में ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने छात्रा से बातचीत की और उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया। छात्रा के अनुसार, बस में बैठने के बाद शुरुआत में उसे लगा कि वह सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। लेकिन आरोप है कि कुछ देर बाद बस के अंदर हालात बदल गए।

कंडक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान वह बेहद डर गई थी। पुलिस अब पीड़िता के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस ने जरूरी कानूनी और फॉरेंसिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देर रात कश्मीरी गेट के पास उतारा

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड इलाके में उतारकर वहां से चले गए। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाई और कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया। उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली और उन्हें तिमारपुर इलाके की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, परिजनों ने कहा- यूपी की पुलिस बहुत अच्छी है

पुलिस ने बस को किया जब्त

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उस स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है, जिसमें वारदात होने का आरोप है। बस को जांच के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम बस के अंदर से संभावित सबूत जुटाएगी। पुलिस CCTV, बस की आवाजाही और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बस परी चौक से किस रास्ते से कश्मीरी गेट पहुंची और इस दौरान किन-किन स्थानों से गुजरी।

करीब 47 किलोमीटर तक चला बस का सफर

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले बस में खराबी आ गई थी। इसके बाद बस को सूरजपुर स्थित एक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले जाया गया था। रिपेयरिंग का काम पूरा होने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक के पास उनकी मुलाकात छात्रा से हुई। पुलिस के अनुसार, परी चौक से कश्मीरी गेट तक की दूरी करीब 47 किलोमीटर है। आरोप है कि इसी सफर के दौरान छात्रा के साथ वारदात हुई।

पर्दों की वजह से बाहर से नहीं दिखता था अंदर का हिस्सा

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि बस स्लीपर थी और उसमें पर्दे लगे हुए थे। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए बस के अंदर देख पाना आसान नहीं था। जांचकर्ताओं का मानना है कि इसी वजह से बस के अंदर क्या हो रहा था, इसकी जानकारी बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को नहीं हो सकी। हालांकि, इस पहलू की भी पुलिस जांच कर रही है और बस की आवाजाही से जुड़े संभावित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल और फॉरेंसिक जांच समेत अन्य सबूतों को मामले की जांच में शामिल कर रही है। साथ ही बस के रूट और घटनाक्रम की कड़ियों को भी जोड़ा जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts