एसएस राजामौली पर धार्मिक भवनाएं को ठेस पहुंचाने के आरोप :कहा- भगवान को नहीं मानते, तकनीकी दिक्कत के चलते इवेंट में हुई थी देरी

Follow on Google News
कहा- भगवान को नहीं मानते, तकनीकी दिक्कत के चलते इवेंट में हुई थी देरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्म निर्माता एसएस राजामौली पर फिल्म टीजर इवेंट के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं।  शनिवार को हैदराबाद में एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का टीचर लॉन्च इवेंट रखा गया था। लेकिन इवेंट में तकनीकी दिक्कतों के चलते कई बार कोशिश करने पर भी टीजर प्ले नहीं हो सका, जिसके बाद डायरेक्टर एसएस राजामौली ने मंच पर आकर इवेंट में मौजूद लोगों से माफी मांगी।

    राजामौली बोले- भगवान को नहीं मानता

    दरअसल तकनीकी खराबी के कारण जब टीजर प्ले नहीं हो सका, तो एसएस राजामौली मंच पर आए और बोले कि वो भगवान को नहीं मानते हैं। लेकिन जैसे ही तकनीकी दिक्कत हुई तो उन्हें पिता की कही बात याद आ गई, उनके पिता ने कहा था कि जब भी तुम्हें दिक्कत होगी, तब भगवान हनुमान तुम्हारी मदद करेंगे।

    राजामौली ने आगे कहा- ‘मैं भगवान पर ज्यादा विश्वास नहीं रखता। वहीं मेरे पिताजी कहा करते थे कि जब भी मैं किसी परेशानी में रहूं, हनुमान मेरे पीछे खड़े होकर मुझे मार्ग दिखाएंगे। लेकिन जैसे ही यह गड़बड़ी हुई, मुझे बहुत गुस्सा आया। क्या ऐसे भगवान मदद करते हैं।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

    वहीं इस विवादित बयान पर लोगों ने राजामौली को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान हनुमान के बारे में एसएस राजामौली सर के कमेंट से बहुत निराश हूं। वह नास्तिक हो सकते हैं, लेकिन भगवान के बारे में ऐसा कहना पूरी तरह से गलत है।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'जब उन्हें सफलता मिली तो उन्होंने भगवान को क्रेडिट नहीं दिया। लेकिन जब थोड़ा असफल हुए तो ईश्वर को दोष देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts