PlayBreaking News

UPSC CAPF AC 2026:अधिकारी बनने का मौका, इन पदों के लिए आवेदन शुरू

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 349 पद हैं, जिनके लिए इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 12 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Follow on Google News
अधिकारी बनने का मौका, इन पदों के लिए आवेदन शुरू

अगर आप अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 349 पद निकाले गए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन सी फोर्स के लिए हैं पद?

इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय पुलिस बलों में रखा जाएगा-

  • बीएसएफ (BSF)- सबसे ज्यादा पद
  • सीआरपीएफ (CRPF)- काफी संख्या में पद
  • सीआईएसएफ (CISF)
  • आईटीबीपी (ITBP)
  • एसएसबी (SSB)

भर्ती प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), साक्षात्कार (Interview), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा जिसकी लिखित परीक्षा की तारीख 19 जुलाई 2026 है। 

शारीरिक योग्यता

पुरुष उम्मीदवार:

  • ऊंचाई: 165 सेमी
  • सीना: 81 सेमी
  • वजन: 50 किलो
  • दौड़: 100 मीटर- 16 सेकेंड, 800 मीटर- 3 मिनट 45 सेकेंड
  • लॉन्ग जंप: 3.5 मीटर
  • शॉटपुट फेंक: 7.26 किलो, 4.5 मीटर

महिला उम्मीदवार:

  • ऊंचाई: 157 सेमी
  • वजन: 46 किलो
  • दौड़: 100 मीटर- 18 सेकेंड, 800 मीटर- 4 मिनट 45 सेकेंड
  • लॉन्ग जंप: 3 मीटर

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, यानी जन्मतिथि 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का होना नहीं चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पास NCC B या C सर्टिफिकेट है, उन्हें इंटरव्यू के दौरान अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग 200 रुपए
  • SC/ST और महिला उम्मीदवार: फीस में छूट

आवेदन कैसे करें?

  • UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके CAPF AC 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • लेटेस्ट फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक

  • UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Notification PDF
  • UPSC CAPF AC Apply Online
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts