Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम डॉ. यादव बोले-AI समिट में जो गंदा प्रदर्शन किया उसके लिए राहुल गांधी-कांग्रेस बाबा महाकाल से माफी मांगें

प्रदेश में कांग्रेस के किसान आंदोलन में राहुल गांधी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है। डॉ. यादव ने कहा कि AI समिट में कांग्रेस ने जो गंदा प्रदर्शन किया है, उसके लिए उन्हें बाबा महाकाल से माफी मांगना चाहिए।
AI समिट में जो गंदा प्रदर्शन किया उसके लिए राहुल गांधी-कांग्रेस बाबा महाकाल से माफी मांगें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि AI समिट में कांग्रेस ने गंदा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध हो सकते हैं लेकिन देश की इज्जत तो रखो। डॉ. यादव ने कहा कि AI पर बड़ा कार्यक्रम हुआ कांग्रेस ने कपड़े उतारकर गंदी मानसिकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महाकाल दरबार में जाकर माफी मांगना चाहिए कि अगली बार ऐसी गलती नहीं करेंगे। 

    किसानों के लिए हमने किया

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान के लिए मप्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उतना किसी ने नहीं किया। यह सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि 1956 में मप्र बना था और उसके बाद 2002-2003 तक पूरे मप्र में सिंचाई का रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर था। इसके बाद मैं  जब सीएम बना तो 44 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा था। इससे बढ़कर 10 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा तो हमारी सरकार ने कर दिया। यह हमारे काम करने का तरीका है। किसानों के हित में अनेक निर्णय ले रहे हैं मोदीजी के नेतृत्व में। यूरोपीय यूनियन से समझौता किसानों के लाभ के लिए हैं। धार में किसानों के हित के लिए ही पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की सौगात दी है।

    कांग्रेस के जमाने में मिलें बंद हुईं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में हमारी कॉटन इंडस्ट्री बंद हुई थी। कांग्रेस इसके लिए माफी मांगे। आजादी के पहले जो मिल थी, कांग्रेस के कुशासन के कारण मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाया। हीरा मिल, हुकुमचंद मिल, विनोद टेक्सटाइल मिल, इंदौर टेक्सटाइल मिल जैसी मिल में कांग्रेस के शासनकाल में ताले लगे, किसनों के साथ अन्याय हुआ। किसानों के हित में हमारी सरकार काम करती रहेगी।

    सरसों को भावांतर में लाएंगे, मूंग की जगह उड़द लगाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए घोषणाएं और काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि 1500 करोड़ से ज्यादा की राशि सोयाबीन के लिए भावन्तर में दी। इसको राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली कई राज्यों ने इसे आपनाया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश वैश्विक एग्रो एक्सपर्ट के रूप में जाना जाए, इस पर हम काम कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि बिजली पानी की उप्लब्धता के चलते  28 फीसदी सरसों का रकबा बढ़ा। 5500 से 6000  तक भाव बाजार का है। 6200 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी है। सरसों उपज के उचित मूल्य के लिए भावन्तर योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान मूंग की जगह अगर उड़द लगाएं सरकार 600 प्रति क्विंटल बोनस देगी। उड़द की डिमांड देश और विदेश में बहुत ज्यादा है। दलहन में राज्य तेज गति से बढ़ रहा है। इसमें देश में नंबर वन पर हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts