PlayBreaking News

Lungi Ngidi Injured :तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर में चोट लगने से मैदान से बाहर, कैच लेने की कोशिश में गिरे

IPL मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कैच लेने की कोशिश में वह गिर पड़े और सिर में चोट लग गई। मेडिकल टीम ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें एंबुलेंस से बाहर ले जाया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Follow on Google News
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर में चोट लगने से मैदान से बाहर, कैच लेने की कोशिश में गिरे

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद मैदान पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना मैच के तीसरे ओवर के दौरान हुई। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या के शॉट पर एनगिडी मिड-ऑफ से दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह गेंद का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और संतुलन बिगड़ने से जोर से जमीन पर गिर पड़े। गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।

हादसे के तुरंत बाद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। कुलदीप यादव और डेविड मिलर समेत कई खिलाड़ी काफी चिंतित नजर आए। टीम के फिजियो ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल टीम ने गले में नेक ब्रेस लगाया।

एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया

चोट की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही देर में एंबुलेंस मैदान पर बुलाई गई। एनगिडी को स्ट्रेचर पर उठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टर लगातार उनकी जांच करते रहे। राहत की बात यह रही कि वह होश में थे और डॉक्टरों से बातचीत भी कर रहे थे, जिससे उनकी स्थिति स्थिर मानी जा रही है।

सिर में लगी चोट, स्थिति पर सस्पेंस

जानकारी के अनुसार एनगिडी को सिर में गंभीर चोट लगी है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत कितनी गंभीर है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने IPL में 2 बड़े रिकॉर्ड्स बनाएं : 800 बाउंड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज, 300 छक्के भी पूरे

कोच और खिलाड़ी भी हुए चिंतित

घटना के समय पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी मैदान पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी इस घटना से काफी चिंतित नजर आए।

टीम में हुआ बदलाव

एनगिडी के बाहर जाने के बाद उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया।

यह हादसा मैच के दौरान सबसे बड़ा मोड़ बन गया और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एनगिडी की चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts