पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 489 रनों पर सिमटी :मुथुसामी का शतक, कुलदीप को मिले 4 विकेट

गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन पूरी तरह साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने सेशन में 26 ओवर में 112 रन बनाए।
Follow on Google News
मुथुसामी का शतक, कुलदीप को मिले 4 विकेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुवाहाटी में खेली जा रही भारत बनाम साउथ अफ्रीका की दूसरी टेस्ट सीरीज की पहली पारी में साउथ अफ्रीका 489 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नाबाद लौटे। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने बरसापारा स्टेडियम में शनिवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। टीम से सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। 

    मुथुसामी ने खेली शतकीय पारी

    गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन पूरी तरह साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने इस सेशन में 26 ओवर में 112 रन जोड़े। सेनुरन मुथुसामी ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 206 गेंद का सामना कर 109 रन बनाएं वहीं मार्को यानसन ने 93 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। साउथ अफ्रीका ने इस सत्र में काइल वेरिने (45) के रूप में इकलौता विकेट गंवाया था। 

    Twitter Post

     

    कुलदीप ने 4 अफ्रीकी शिकार किए 

    भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट निकाले। जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की झोली में 2-2 सफलताएं आई। दूसरी ओर नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को एक भी विकेट नहीं मिला। बता दें तीसरे दिन का खेल कल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कुलदीप यादव ने तेजी से रन बना रहे मार्को यानसन को 93 के स्कोर पर बोल्ड किया।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

    साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts