PlayBreaking News

कहीं सोलो ट्रिप से लौटी पत्नी ने मांगा तलाक तो कहीं पति की कंजूसी और बीवी का कैमरा फ्रीक होना बना विवाद का कारण

2024 में 8 केस भोपाल फैमिली कोर्ट में आए
Follow on Google News
कहीं सोलो ट्रिप से लौटी पत्नी ने मांगा तलाक तो कहीं पति की कंजूसी और बीवी का कैमरा फ्रीक होना बना विवाद का कारण

पल्लवी वाघेला-भोपाल। सोलो ट्रिप पर कोणार्क गई महिला ने लौटते ही 9 साल की शादी तोड़ने की घोषणा कर दी। उनका प्रेम विवाह था और महिला के घर वालों ने 6 साल तक उससे रिश्ता नहीं रखा। दोनों का एक बेटा भी है। महिला ने कहा कि ट्रिप पर उसे अहसास हुआ कि पति के बिना उसकी जिंदगी ज्यादा अच्छी है। वहीं, पति ने कहा कि उसने पत्नी की हर इच्छा का ध्यान रखा। ट्रिप का पूरा खर्च उठाया। पति तलाक को राजी नहीं है।

यह मामला अनोखा लग सकता है, लेकिन बीते साल फैमिली कोर्ट में ऐसे आठ मामले आए, जहां टूर विवाद का कारण बना। इनमें से ज्यादातर में दंपति एक साथ अच्छी यादें संजोने टूर पर गए थे। वहां खटास पैदा हुई और नौबत रिश्ता टूटने तक आ पहुंची।

केस-1

रोहित नगर निवासी महिला ने पति को कंजूस कहा। पत्नी का कहना है कि 2021 में शादी हुई थी। इसके बाद पति बहाने बनाता रहा और कभी घुमाने नहीं ले गया। इस बार बड़ी जिद के बाद पचमढ़ी गए, तो सस्ती लॉज में रुकवा दिया। हर जगह बस पैसे बचाने में लगे रहे। ये उसके जीवन की सबसे खराब ट्रिप थी। दंपति उच्च मध्यम वर्गीय परिवार से है।

केस-2

पुराने भोपाल के परिवार के एक पति ने पत्नी को कैमरा फ्रीक करार दिया। उनके बीच नैनीताल ट्रिप के दौरान झगड़ा हुआ। पत्नी मायके चली गई। पति उसे लाने तैयार नहीं है। पति ने कहा कि पत्नी को रील्स और फोटोग्राफ की आदत है। इस चक्कर में टूर के दौरान बेटी की जान जाते-जाते बची। वह बेटी को बिना यह सोचे कि वह खाई में गिर सकती है पीछे जाने को कहती रही।

पति-पत्नी आपसी समझ की बजाए ईगो रखते हैं

समय के साथ स्थितियां बदल रही हैं। अब दंपति में पेशेंस लेवल नहीं रहा और वह एक-दूसरे को समझने की बजाए हर बात को ईगो के रूप में ले लेते हैं। इसके चलते परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं। परिवार के साथ का क्वालिटी टाइम बिताना रिश्तों को करीब लाता है, लेकिन अब सोशल मीडिया और लग्जरी डिमांड के चलते टूर भी शो आॅफ का जरिया बन रहे हैं। -सिंधु धौलपुरे, काउंसलर, फैमिली कोर्ट

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts