PlayBreaking News

Shujalpur News : उपजेल शुजालपुर के मुख्य प्रहरी ने खाया जहर, हालत गंभीर, जेलर को फोन कर दी सूचना

Follow on Google News
Shujalpur News : उपजेल शुजालपुर के मुख्य प्रहरी ने खाया जहर, हालत गंभीर, जेलर को फोन कर दी सूचना
शुजालपुर। उज्जैन निवासी मनोहर लाल परमार एक साल पहले ही शुजालपुर उपजेल के मुख्य प्रहरी के रूप में नियुक्त किए गए थे। बुधवार की सुबह उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबियत खराब हो गई। जहर खाने के पीछे क्या वजह रही इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मनोहर ने जेलर को दी जहर खाने की सूचना

मनोहर लाल परमार उपजेल के पास सरकारी क्वार्टर में पत्नी के साथ रहते हैं। सुबह उन्होंने खुद जेलर को फोन करके बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। उनके बच्चे इंदौर में रहते हैं। जेलर को जैसे ही मनोहर लाल के जहर खाने की खबर फोन पर मिली, तत्काल उन्होंने जेल की इमरजेंसी वाहन से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से थोड़ी देर पहले ही उनकी पत्नी शुजालपुर स्थित निवास पर अपना मोबाइल छोड़ किसी काम से बाहर गई थीं, जिससे उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी जा सकी है। मुख्य प्रहरी मनोहर लाल परमार ने सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर अपने मोबाइल में एक अंतिम विदाई का स्टेटस भी लगाया था।

अस्पताल ने पुलिस को भेजी मामले की सूचना

जेलर ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दे दी गई है। मनोहर को सुबह 10 बजकर 20 मिनट के आसपास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल आरक्षक सूरज उपाध्याय उनके साथ निजी अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जहर खाने की सूचना पर मुख्य प्रहरी को अस्पताल लाए हैं। वहीं अस्पताल ने शुजालपुर मंडी पुलिस थाना को मेडिको-लीगल केस की सूचना (एमएलसी) भेज दी है, हालांकि मंडी थाना पुलिस को अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ें- Sheopur News : छमछमा मंदिर में चोरी, चोरों ने साढ़े पांच किलो चांदी के गहने किए गायब, मंत्री रावत ने चढ़ाए थे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts