PlayBreaking News

सागर में एकतरफा प्यार में लड़की को गोली मारी, चार महीने पहले हाथ की नस काट दी थी

लड़की कॉलेज से घर लौट रही थी, सनकी युवक घसीटकर दूर ले गया
Follow on Google News
सागर। शहर में मोतीनगर थाना क्षेत्र में पगारा रोड पर एक सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पड़ोस में ही रहता है। वह सालभर से लड़की को परेशान कर रहा था। चार महीने पहले ही लड़की की हाथ की नस काट दी थी। आरोपी लगातार उस पर प्यार करने का दबाव बना रहा था। लड़की के हर बार प्रपोजल ठुकराने से लड़का खफा हो गया। सागर पुलिस के मुताबिक, शहर में शास्त्री वार्ड में रहने वाली 21 साल की छात्रा गुरुवार दोपहर अपने भाई के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाला रोहित राजपूत आया और लड़की का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद घसीटते हुए दूर ले गया। लड़की के भाई ने विरोध किया तो उसे धमकाकर भगा दिया। आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की। इस बीच, मां और भाई आ गए और बचाने लगे तो आरोपी ने लड़की के पेट में गोली मार दी। इससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

आरोपी का घर तोड़ा जा रहा

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मौके पर दो जिंदा कारतूस और पिस्टल बरामद हुई है। सागर रेंज के आईजी अनिल शर्मा और एसपी अतुल सिंह भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इधर, आरोपी रोहित के घर नगर निगम की टीम पहुंची और घर खाली कराया। जेसीबी से मकान ध्वस्त किया गया।

चार महीने पहले जेल भेजा गया था

परिजन का कहना है कि रोहित पहले भी परेशान करता था। आते-जाते वक्त रास्ते में छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत उन्होंने मोतीनगर पुलिस में की थी। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts