Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फूल सिंह बरैया पर शिवराज चौहान की प्रतिक्रिया!कहा- बेटी लक्ष्मी और सरस्वती का रूप, जाति- भेदभाव के आधार पर न करें बेटियां का अपमान

बेटियों पर दिए गए विवादित टिप्पणी मामले में शिवराज सिंह चौहान ने दोहराया कि बेटियां पूजनीय हैं, उन पर अभद्र टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में एक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
कहा- बेटी लक्ष्मी और सरस्वती का रूप, जाति- भेदभाव के आधार पर न करें बेटियां का अपमान
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे शर्मनाक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे बयान किसी भी हाव में स्वीकार्य नहीं हैं। चौहान ने यह बातें भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं आगे वे बोले कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी आहत करता है।

    बरैया- अगर कोई खूबसूरत लड़की दिखे तो मन...

    दरअसल, मध्यप्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अपने बयान में कहा था कि अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मेरे लिए बेटियां देवी स्वरूप हैं। हम बेटियों को जाति या समाज के आधार पर बांटने की सोच भी नहीं सकते।”

    आगे वे बोले कि हमारी परंपरा में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का स्वरूप बेटियों में देखा गया है। ऐसे में किसी भी नेता या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह बेटियों पर इस तरह की टिप्पणी करे।

    बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं- चौहान

    बेटियों पर दिए गए विवादित टिप्पणी मामले में शिवराज सिंह चौहान ने दोहराया कि बेटियां पूजनीय हैं, उन पर अभद्र टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में एक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। उन्होंने कहा कि समाज कुछ समय के लिए आक्रोशित होता है, लेकिन बाद में ऐसी घटनाओं को भूल जाता है।

    “हम आज उस बेटी के खाते में 10 लाख रुपए जमा कर रहे हैं और उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। लड़की के बालिग होने पर उसे 28 लाख रुपए और दिए जाएंगे, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके,” उन्होंने कहा।

    इधर, पूनावाला बोले- रैप को धार्मिक ग्रंथों से जोड़कर मुद्दा बनाया

    इस मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक का बयान चौंकाने वाला है। शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि फूल सिंह बरैया ने रेप को धार्मिक ग्रंथों से जोड़कर विवाद खड़ा किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रियंका वाड्रा इस बयान पर चुप क्यों हैं और क्या वह इस तरह की सोच का समर्थन करती हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts