Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी : तेज रफ्तार चाय पत्ती से भरा कंटेनर डंपर से टकराया, चारों तरफ फैली चाय पत्ती

शिवपुरी : तेज रफ्तार चाय पत्ती से भरा कंटेनर डंपर से टकराया, चारों तरफ फैली चाय पत्ती
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी जिले के पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकरया, कंटेनर चाय पत्ती से भरा हुआ था। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर की एक ओर की लोहे की चादर पूरी तरह फट गई। हादसे में किसी तरह कि मौत कि खबर नहीं आई।

    कार को बचाने में हुई टक्कर

    मंगलवार दोपहर कोलारस थाना क्षेत्र स्थित पूरणखेड़ी टोल प्लाजा पर एक कंटेनर असम से चाय पत्ती भरकर गुजरात जा रहा था। तभी कंटेनर के सामने अचानक एक कार आ गई और ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमा दिया। जिसने सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर में जोरदार टक्कर मार दी।

    सड़क पर फैल गई चाय पत्ती

    कंटेनर चालक ने घटना को टालने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और सीधा एक खड़े डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर की एक ओर की लोहे की चादर पूरी तरह फट गई और आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद सड़क पर चाय पत्ती फैल गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात को रोका गया।

    डंपर पहले से खराब खडा था

    कंटेनर जिस डंपर से टक्करया था उसके मालिक नरेश ने बताया की डंपर पूरी तरह साइड में खड़ा हुआ था। डंपर पहले से खराब था और वह मदद का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कंटेनर आकर उसमें टकरा गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड, आडवाणी को पीछे छोड़ा, सबसे लंबे कार्यकाल वाले केंद्रीय गृहमंत्री बने; पीएम मोदी ने की तारीफ

     

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts