Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

KILLER COMMENT:डोनाल्ड ट्रंप बनें हत्यारे, महिला सांसद की ऐसी टिप्पणी ने मचाया बवाल, जानें पूरा सच!

अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर वहां के संसद में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ट्रंप जब संसद में इमीग्रेशन पर भाषण दे रहे थे, उसी दौरान सांसद इल्हान ओमार ने उन्हें हत्यारा बोल दिया।
डोनाल्ड ट्रंप बनें हत्यारे, महिला सांसद की ऐसी टिप्पणी ने मचाया बवाल, जानें पूरा सच!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका की राजनीति में ट्रंप की वजह से लगातार उथल-पुथल चल रही है। चारों तरफ विरोध का एक लंबा उबाल देखने को मिल रहा है। ट्रंप द्वारा लिए गए निर्णयों की वजह से उन्हें आम जनता से कई तरह के विरोध झेलने पड़ रहे हैं। उनके द्वारा प्रस्तावित टैरिफ पॉलिसी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से नकार दिया है। ऐसे में बीते दिनों जब इमीग्रेशन के मसले पर ट्रंप भाषण दे रहे थे, उसी वक्त सदन में मौजूद मिनेसोटा की महिला सांसद इल्हान ओमार अचानक अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं और ट्रंप को लगातार हत्यारा बोलने लगीं। एक बार नहीं बल्कि कई बार गुस्से में इल्हान ने उन्हें हत्यारा - हत्यारा कहकर पुकारा जिससे पूरे सदन का माहौल गर्मा गया।

    इल्हान ने लगाए ट्रंप पर गंभीर आरोप

    महिला सांसद ओमार का ऐसा  दावा है कि ट्रंप ने जो सख्त इमिग्रेशन नीतियां अपनाईं उसकी वजह से सरहदों पर कई मासूम बच्चों और परिवारों की जान लगातार  जा रही है। हालात जोखिम भरे हो गए हैं। उनका मानना है कि ट्रंप ही इन मौतों के असल जिम्मेदार हैं। जैसा कि डोनाल्ड ट्रंप पलटवार करने में हमेशा आगे रहते हैं।  ऐसे में वह भी चुप नहीं रहे। उन्होंने ओमार को ‘देश से नफरत करने वाली’  महिला बताया। ट्रंप ने कहा कि इल्हान अपनी इन हरकतों की वजह से अमेरिकी सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं।

    बेइज्जती पर ट्रंप के सपोर्ट में आए लोग

    ट्रंप सदन में भाषण के दौरान बाहरी व अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने और अमेरिकी सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित करने की बात कह रहे थे।। जैसे ही सदन में यह घटना घटी, उसके तुरंत बाद ही इंटरनेट पर दो गुट बन गए। पक्ष के लोग ओमार के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर ट्रंप को सपोर्ट करने वाले इसे देश के राष्ट्रपति की बेईज्जती मान रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: खेलते-खेलते आई मौत : 9 साल की छात्रा को स्कूल में आया हार्ट अटैक, 4 महीने पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम

     ट्रंप और इल्हान के बीच पहले भी हो चुकी है लड़ाई

    इल्हान एक ऐसी महिला सासंद हैं, जिनका जन्म ओमार सोमालिया में हुआ था। लेकिन उनकी नागरिकता अमेरिका की है। जब सदन में अचानक ही ट्रंप ने  उन्हें ‘वापस जाने’ के लिए कहा तो इस पूरे मसले को सीधे तौर पर नस्लभेदी माना गया। ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद  अमेरिकी संसद, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ट्रंप के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में उनकी जमकर निंदा की गई।

    डोनाल्ड सफेद राष्ट्रवाद को दे रहे बढ़ावा- इल्हान ओमार

    अमेरिकी राष्ट्रपति के नस्लभेदी बयान पर पलटवार करते हुए इल्हान ओमार ने कहा कि ट्रंप सफेद राष्ट्रवाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन वह उनसे डरने वाली नहीं हैं। अमेरिका के इतिहास में इल्हान ओमार पहली ऐसी दो मुस्लिम महिलाओं में से एक हैं, जो सांसद बनीं। वह बचपन में ही एक शरणार्थी के रूप में अमेरिका आ गई थीं। यही वजह है कि ट्रंप पहले भी इल्हान के मूल देश को लेकर उनपर तंज कसते रहे हैं।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts