PlayBreaking News

शिवपुरी की बेटी का कोटा में अपहरण : बदमाशों ने किडनैप कर पिता को भेजी तस्वीरें, 30 लाख की फिरौती की मांग; नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Follow on Google News
शिवपुरी की बेटी का कोटा में अपहरण : बदमाशों ने किडनैप कर पिता को भेजी तस्वीरें, 30 लाख की फिरौती की मांग; नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी
कोटा। राजस्थान के कोटा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने NEET की तैयारी कर रही स्टूडेंट का अपहरण किया और लड़की के पिता के व्हाट्सएप नंबर पर इसकी जानकारी दी। साथ ही, लड़की की फोटो भेजकर 30 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। लड़की मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली है। पुलिस मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पिता को कोचिंग इंस्टीट्यूट लेकर गई और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में कोचिंग इंस्टीट्यूट और लड़की के हॉस्टल से कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं।

तस्वीर में बेटी के चेहरे पर नजर आया खून

बेटी के अपहरण की खबर मिलते ही शिवपुरी के बैराड़ निवासी पिता रघुवीर धाकड़ कोटा आए और विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रघुवीर ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी काव्या धाकड़ (20) का अपहरण हुआ है। सोमवार दोपहर 3 बजे मेरे मोबाइल पर व्हाट्सएप पर एक नंबर से बेटी की किडनैपिंग का मैसेज आया। जिसमें बेटी की तस्वीर थी। बेटी के हाथ-पैर और मुंह बंधा फोटो बदमाशों ने भेजी थी। कुछ फोटो में बेटी के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है।

30 लाख की फिरौती

तस्वीर भेजने के साथ बदमाशों ने एक मैसेज भी लिखा। मैसेज में लिखा था- रघुवीर की बेटी को किडनैप कर लिया गया है। उसे जिंदा छोड़ने के लिए 30 लाख रुपए दे दो। इसी के साथ मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी है और सोमवार शाम तक रुपए जमा करने को कहा था। Shivpuri Student Kidnapped in Kota Demanded 30 Lakh

जान से मारने की दी धमकी

इसके बाद पिता घबरा गए। इतने रुपए नहीं होने और बंदोबस्त करने के लिए पिता ने बदमाशों से समय मांगा। मैसेज भेजने वाले ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पिता ने फौरन कोटा पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पिछले साल सितंबर में आई थी कोटा

रघुवीर ने रिपोर्ट में आगे बताया कि, बेटी को सितंबर 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा भेजा था। विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में उसका एडमिशन कराया था। इसी इलाके में वह रह रही था। आखिरी बार बेटी दिवाली पर घर आई थी। उससे रोज फोन पर बात होती थी। रविवार रात को भी बेटी की उसकी मां से बात हुई थी। तब उसने एग्जाम देकर आने की बात भी कही थी।

कोचिंग संस्थान ने रजिस्ट्रेशन नहीं होने की दी जानकारी

पीडब्ल्यू कोचिंग के कोटा हेड दिनेश जैन ने बताया- लड़की का नाम (काव्या धाकड़) से कोचिंग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि काव्या का एडमिशन उन्होंने इसी कोचिंग में कराया था। काव्या टेस्ट देने गई थी। टेस्ट के लिए कोचिंग से मैसेज भी आया था। इसको लेकर कोचिंग प्रबंधन ने कहा कि कोचिंग से किसी भी प्रकार का मैसेज नहीं भेजा गया।

हॉस्टल संचालक ने भी किया बड़ा खुलासा

इसी के साथ हॉस्टल संचालक पारस कुमार ने भी काव्या के अपने यहां रुकने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि काव्या नाम की लड़की कभी हॉस्टल आई ही नहीं।

एक युवक को पुलिस ने किया राउंड अप

मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। कोटा शहर एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, पुलिस टीमों का गठन कर मामले की जांच में लगा दिया गया। जयपुर के सिंधी कैंप से एक युवक को राउंड अप भी किया गया है। उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है।

इंदौर में मिल रही थी धमकी, कोटा किया शिफ्ट

छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया- दो साल पहले बेटी इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। यहां जरियाखेड़ा गांव का रहने वाला रिंकू धाकड़ बेटी को परेशान किया करता था। इसकी शिकायत इंदौर के पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। फिर बेटी को इंदौर से वापस शिवपुरी बुला लिया। बेटी 6 महीने तक शिवपुरी रही, इसके बाद सितंबर 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया था। ये भी पढ़ें - 75% साक्षरता वाले भिंड में 54%, आदिवासी बहुल छिंदवाड़ा में 82% हुई थी वोटिंग
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts