शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव हादसा : 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत की आशंका, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माताटीला बांध में एक नाव पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं और चार बच्चों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। अब तक आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि सात लोग लापता हैं। नाव में सवार श्रद्धालु सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों और एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।
कैसे हुआ हादसा
पिछोर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह घटना तब हुई जब नाव में सवार लोग माताटीला बांध में स्थित एक टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव शुरू हो गया और नाव में पानी घुसने के कारण वह पलट गई। इस घटना में आठ लोगों को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया, जबकि तीन महिलाएं और चार बच्चे लापता हैं। ऐसे में उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों और एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।











