Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sheikh Hasina:शेख हसीना पर बांग्लादेश में होगी सुनवाई, वापसी पर भारत का क्या है रुख

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में देशद्रोह मामले की सुनवाई शुरू हो गई है, वहीं उनकी भारत वापसी को लेकर सियासी और कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। भारत सरकार ने इस मुद्दे पर संतुलित रुख अपनाते हुए कहा है कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
शेख हसीना पर बांग्लादेश में होगी सुनवाई, वापसी पर भारत का क्या है रुख
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बांग्लादेश की अदालत में शेख हसीना समेत 286 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि भारत ने स्पष्ट किया है कि उसे प्रत्यर्पण से जुड़ा अनुरोध मिला है, जिस पर विचार किया जा रहा है और द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत किए जाएंगे।

    अदालत में शुरू हुई सुनवाई 

    बांग्लादेश की अदालत में शेख हसीना और अन्य आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के मामले में सुनवाई शुरू हो गई है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश रची और अस्थिरता फैलाने की कोशिश की इस मामले में कुल 286 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनमें से बड़ी संख्या अभी तक अदालत में पेश नहीं हुई है अदालत पहले ही नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन अनुपस्थिति में भी कार्रवाई आगे बढ़ रही है इस केस को बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : पूरी तरह खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, सभी देशों के जहाज गुजर सकेंगे

    क्या है भारत का बयान ? 

    भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत को इस मामले में अनुरोध प्राप्त हुआ है। और इस पर विचार किया जा रहा है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बांग्लादेश की आंतरिक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। और भारत इस पर सावधानी से कदम उठाएगा एस जयशंकर ने भी दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया है जिससे साफ है कि भारत इस मुद्दे को संवेदनशीलता और संतुलन के साथ संभालना चाहता है। 

    ये भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की सेहत पर सस्पेंस, अमेरिका बोला घायल हैं लेकिन जिंदा...

    शेख हसीना पर है देशद्रोह का आरोप 

    आरोपों के मुताबिक शेख हसीना ने 'जॉय बांग्ला ब्रिगेड' नामक समूह की बैठक में हिस्सा लिया था जिसमें मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने की कथित योजना बनाई गई थी इस बैठक में सैकड़ों लोगों की भागीदारी बताई गई और विद्रोह भड़काने के आरोप भी सामने आए हैं। यह संगठन अवामी लीग और शेख मुजीबुर रहमान की विचारधारा से जुड़ा माना जाता है। 

    अगस्त 2024 से भारत में है शेख हसीना 

    बताया जा रहा है कि अगस्त 2024 में देश छोड़ने के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं, और फिलहाल यहीं से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं। इस बीच बांग्लादेश की एजेंसियों ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए हैं, और जांच को तेज किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुद्दे पर आगे बातचीत की संभावना बनी हुई है जिससे आने वाले समय में प्रत्यर्पण को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts